{"_id":"6735bd9d1c0ec095d600672d","slug":"ind-vs-aus-indian-team-practice-session-batsmen-practiced-short-balls-and-bowlers-practiced-bouncers-video-2024-11-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: भारतीय टीम का अभ्यास सत्र, बल्लेबाजों ने शॉर्ट गेंद तो गेंदबाजों ने बाउंसर की प्रैक्टिस की, VIDEO","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: भारतीय टीम का अभ्यास सत्र, बल्लेबाजों ने शॉर्ट गेंद तो गेंदबाजों ने बाउंसर की प्रैक्टिस की, VIDEO
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:36 PM IST
सार
विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल समेत सभी बल्लेबाज शॉर्ट बॉल को खेलते दिखे। वहीं, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज उछाल भरी विकेट का भरपूर इस्तेमाल करते दिखे।
विज्ञापन
1 of 4
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से शुरू होने वाले टेस्ट मैच से पहले पर्थ में नेट पर कड़ा अभ्यास किया। कप्तान रोहित शर्मा को छोड़कर टीम के सभी सदस्य ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं। रोहित के व्यक्तिगत कारणों से पहले टेस्ट में नहीं भाग लेने की संभावना है। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल, सहायक कोच रेयान टेन डोशेट और अभिषेक नायर की निगरानी में पूरी टीम बुधवार को पर्थ में अभ्यास सत्र में शामिल हुई।
बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) द्वारा जारी एक वीडियो में खिलाड़ियों को वॉर्म अप सेशन के बाद गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते देखा जा सकता है। गेंदबाजों ने जहां बाउंसर डालने की प्रैक्टिस की, वहीं बल्लेबाजों ने शॉर्ट बॉल को खेलने का अभ्यास किया। विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल समेत सभी बल्लेबाज शॉर्ट बॉल को खेलते दिखे। वहीं, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज उछाल भरी विकेट का भरपूर इस्तेमाल करते दिखे।
इस वीडियो में अभिषेक नायर कहते हैं, 'यहां आना और इससे पार पाना भारतीय क्रिकेटरों के लिए सबसे मुश्किल चुनौतियों में से एक है। मुझे लगता है कि हमारे यहां आने से पहले गौती भाई (गौतम गंभीर) ने लड़कों से बात की थी। बुमराह, विराट, ऐश (अश्विन) जैसे कुछ सीनियर खिलाड़ियों ने युवा खिलाड़ियों को बताया कि जब वे पहली बार युवा खिलाड़ी के रूप में यहां आए थे और उनके साथ काफी सीनियर खिलाड़ी थे। उन्होंने तब महसूस किया था कि एक बार जब आप ऑस्ट्रेलिया सीरीज खत्म कर लेते हैं, तो आप एक बेहतर क्रिकेटर के रूप में लौटते हैं। मुझे लगता है कि भारतीय युवा खिलाड़ी मैदान पर उतरने को बेताब हैं और उम्मीद है कि इस दौरे के अंत तक नाम कमा लेंगे।'
3 of 4
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
वहीं, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा कि दोनों टीमें एक दूसरे कोई भी मौका देने को तैयार नहीं होंगी और सीरीज में कड़े सत्र देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर की सबसे बड़ी टक्कर है। इस दौरान दो ऐसी टीमें भिड़ने जा रही हैं जो किसी को एक इंच भी मौका नहीं देंगी। सीरीज के दौरान कठिन सत्र होने वाले हैं। इसलिए मुझे उम्मीद है कि अगले पांच टेस्ट मैच में गहमा-गहमी देखने को मिलेगी। टेस्ट में पांच दिन का खेल होता है और दिन के खेल के बाद जब आप सुकून से बैठते हैं तो मन में यह होना चाहिए कि आज मैंने अपना सबकुछ दिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
भारत कथित तौर पर पर्थ स्टेडियम की कठोर और उछाल वाली सतह के लिए अपनी तैयारी पुख्ता करने के लिए शुरुआती टेस्ट से पहले इंट्रा-स्क्वाड गेम खेलेगा। भारतीय कप्तान की गैरमौजूदगी में केएल राहुल या अभिमन्यु ईश्वरन भारत के लिए पारी का आगाज करने के प्रबल दावेदार हैं। यह सीरीज भारत के लिए बहुत महत्व रखती है क्योंकि उन्हें अन्य परिणामों पर निर्भर हुए बिना विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025 के लिए क्वालिफाई करने के लिए पांच में से चार मैच जीतने की जरूरत है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।