यदि आप भी NEFT या बैंक ट्रांसफर के जरिए पैसों को दूसरों के खाते में भेजते हैं, तो इस बात का खास ध्यान रखें। हाल ही में हुए कुछ बैंकों के विलय के कारण आपके द्वारा भेजा गया पैसा संबंधित खाते में क्रेडिट नहीं होगा। इस बदलाव की वजह से कई लोगों के खातों में उनकी सैलरी अब तक क्रेडिट नहीं हुई है। कई कर्मचारी रोजाना अपनी सैलरी को लेकर एचआर को फोन कर रहे हैं और सैलरी क्रेडिट होने की इस देरी को लेकर पूछताछ कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ एक्सिस बैंक के मुताबिक आरबीआई की गाइडलाइन पर उसने इलाहाबाद बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, सिंडिकेट बैंक, देना बैंक, विजया बैंक के विलय के बाद इन बैंकों का IFSC कोड डिसेबल कर दिया है। एक्सिस बैंक ने अपने ग्राहकों से कहा है कि अगर इन बैंक्स के कस्टमर आपके खातों से बेनिफिशियरी के रूप में जुड़े हैं, तो इनकी जानकारी को डिलीट करने के बाद उसको दोबारा रजिस्टर करें।
NEFT या फंड ट्रांसफर करने से पहले इस बात का रखें खास ध्यान, इन बैंक अकाउंट्स में नहीं होगा पैसा ट्रांसफर
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 07 Oct 2021 04:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन