फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमाई के मामले में विराट कोहली से एक कदम दूर पीवी सिंधु, इतनी है नेटवर्थ

Tue, 27 Aug 2019 10:06 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 27 Aug 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
badminton world champion pv sindhu income is next to virat kohli, this much is her networth
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

महिला विश्व बैंडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधु कमाई के मामले में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से एक कदम दूर हैं। सिंधु की कमाई में लगातार इजाफा होता जा रहा है। एक दिन की कमाई की अगर बात करें तो फिर सिंधु, रोजाना का विज्ञापन करने के लिए 1.5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। अब विश्व चैंपियन बनने के बाद यह तीन करोड़ रुपये के पार जा सकती है। 



badminton world champion pv sindhu income is next to virat kohli, this much is her networth
पीवी सिंधु

पिछले साल इतनी थी कमाई

पिछले वित्त वर्ष (अप्रैल 2018 मार्च 2019 तक) में सिंधु की कमाई 39 करोड़ रुपये थी। यह कमाई केवल विज्ञापन और खेल प्रतियोगिताओं में प्राइज मनी थी। इनमें 50 लाख डॉलर विज्ञापन से और पांच लाख डॉलर प्राइज मनी थी। सिंधु को फोर्ब्स ने मोस्ट मार्केटेबल महिला खिलाड़ी की लिस्ट में भी शामिल किया है। 

badminton world champion pv sindhu income is next to virat kohli, this much is her networth
pv sindhu - फोटो : instagram

फोर्ब्स में सातवीं रैंकिंग

विश्व की अगर महिला खिलाड़ियों की बात करें तो फिर टॉप 10 में इनको स्थान प्राप्त है। 2017 में इनकी कमाई 57.25 करोड़ रुपये थी, जून 2017 से जून 2018 के बीच बढ़कर 62 करोड़ रुपये हो गई। ऐसी उपलब्धि वाली वो अकेली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। फोर्ब्स सूची में वो सातवें पायदान पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
badminton world champion pv sindhu income is next to virat kohli, this much is her networth
pv sindhu - फोटो : instagram

इन कंपनियों की ब्रांड अंबेसडर

सिंधु कई कंपनियों की ब्रांड अंबेसडर हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा, ब्रिजस्टोन, जेबीएल, पैनासोनिक और दूसरे कई बड़े ब्रांड्स इसमें शामिल हैं। इसके अलावा उनको राज्य सरकारों व पीएसयू कंपनियों से भी पुरस्कार राशि मिलती रहती है। 

विज्ञापन
badminton world champion pv sindhu income is next to virat kohli, this much is her networth
PV Sindhu

इतनी है नेटवर्थ

सिंधु की नेटवर्थ फिलहाल 72 करोड़ रुपये है। 2016 में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश और हरियाणा राज्यों में मौजूद सरकारों ने सिंधु को क्रमशः पांच करोड़ रुपये, तीन करोड़ रुपये, दो करोड़ रुपये और 50-50 लाख रुपये दिए गए थे। इसके अलावा खेल मंत्रालय, बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से 50 लाख रुपये, इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन की तरफ से 30 लाख रुपये और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन की तरफ से 75 लाख रुपये दिए गए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed