फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकार जल्द कर सकती है लोन के नियमों में बदलाव, वसूली के लिए नहीं होगी घर की नीलामी

Wed, 15 May 2019 04:27 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 15 May 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
government can change rule of loan, house will not be sold for payment

अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए हम बैंकों और वित्तीय संस्थानों से लोन तो ले लेते हैं। लेकिन जब उसे चुका नहीं पाते, तो हम चिंतित हो जाते हैं। हमारी चिंता और ज्यादा तब बढ़ जाती है जब पैसों की वसूली के लिए गारंटी के तौर पर रखे घर की नीलामी होती है। लेकिन अब इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार लोन के नियमों में बहुत जल्द कुछ बदलाव कर सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

government can change rule of loan, house will not be sold for payment

दरअसल सरकार बहुत जल्द लोन के गारंटर के लिए बड़ा कदम उठा सकती है। नए कानून के अनुसार अगर कोई डिफॉल्टर घोषित किया जाता है तो उसे बैंक या पुलिस की तरफ से किसी प्रकार से तंग नहीं किया जाएगा। बल्कि इज्जत के साथ बाहर निकलने का रास्ता मुहैया कराया जाएगा।

government can change rule of loan, house will not be sold for payment

इस नियम के लिए कुछ महीने पहले कमेटी का गठन भी किया गया था। कमेटी ने अपनी सिफारिश मंत्रालय को सौंप दी है। कहा जा रहा है कि नई सरकार के गठन पर इस सिफारिश को नोटिफाई किया जा सकता है। मौजूदा नियमों के अनुसार पैसे की वसूली के लिए गारंटर के घर को नीलाम कर दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
government can change rule of loan, house will not be sold for payment

उदाहरण के तौर पर, अगर किसी व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी के लिए लोन लिया है लेकिन वो उसे चुका नहीं पाता है, तो गारंटर से पैसों की वसूली के लिए उसे उसके घर को नहीं बेचा जाएगा। हालांकि अगर वो बहुत बड़े मकान में रह रहा होगा तो ऐसा नहीं होगा। ऐसी स्थिति में उसे इज्जत के साथ रहने के लिए छत मुहैया करा दी जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed