फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसे जानें रेल टिकट कंफर्म होगी या नहीं, ये हैं IRCTC की खास सुविधाएं

Wed, 15 May 2019 12:28 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 15 May 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
know that railway ticket will be confirmed or not by these facilities of IRCTC


गर्मियों की छुट्टियों में बहुत लोग घूमने जाते हैं। इसके लिए कुछ लोग तो पहले ही रेल टिकट बुक कर लेते हैं। लेकिन जब हम पहले से रेल टिकट बुक नहीं करते हैं तो हमारे लिए मुसीबत हो जाती है। रेल टिकट कंफर्म हुआ या नहीं, वेटिंग कहां तक पहुंची, इसकी जानकारी के लिए यात्रियों को रेलवे स्टेशन के चक्कर लगाने पड़ते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। आइए जानते हैं क्यों।

know that railway ticket will be confirmed or not by these facilities of IRCTC

यात्रियों के लिए कंफर्म रेल टिकट बुक करना एक कठिन कार्य हो सकता है। ऐसे में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कोर्पोरेशन (IRCTC) की वेबसाइट से रेल टिकट बुक करने पर लोगों को सीएनएफ विकल्प (CNF) और विकल्प स्कीम की सुविधा मिलती है। इनके माध्यम से यात्रियों के लिए रेल टिकट कंफर्म करना आसान हो जाता है। आइए जानते हैं इन सुविधाओं के बारे में।

know that railway ticket will be confirmed or not by these facilities of IRCTC

सीएनएफ प्रोबेबिलिटी से जानिए टिकट कंफर्म होने की संभावना

पिछले साल आईआरसीटीसी की वेबसाइट अपग्रेड की गई थी। भारतीय रेलवे की वेबसाइट में आपको सीएनएफ प्रोबेबिलिटी (CNF Probability) का विकल्प मिलेगा। सीनएफ के जरिए यात्रियों को ये देखने में आसानी होगी कि उनकी टिकट कंफर्म हो पाएगी या नहीं। दरअसल इस विकल्प से यात्री फीसदी के हिसाब से देख पाएंगे कि उनकी टिकट कंफर्म होने की कितनी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
know that railway ticket will be confirmed or not by these facilities of IRCTC

विकल्प स्कीम

भारतीय रेलवे की ओर से विकल्प स्कीम की शुरुआत की गई थी। इसके तहत यात्री पांच ट्रेनों तक का चयन कर सकते हैं। इसके तहत अगर एक ट्रेन में टिकट कंफर्म नहीं हुई तो यात्रियों को अन्य ट्रेन में कंफर्म टिकट दी जाएगी। टिकट कंफर्म हुई है या नहीं, ये ट्रेन और सीट की उपलब्धता पर निर्भर होगा। बता दें कि इस योजना के तहत अगर किसी यात्री को ट्रेन में टिकट मिल जाती है तो वह फिर उस ट्रेन में सफर नहीं कर सकता, जिसकी टिकट उसने पहले बुक कराई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed