{"_id":"5cda94debdec220758760aaf","slug":"amazon-will-pay-7-lakhs-rupee-to-workers-to-quit-and-start-their-own-delivery-businesses","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amazon के साथ बिजनेस करने का शानदार मौका, कंपनी खुद देगी 7 लाख रुपये","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Amazon के साथ बिजनेस करने का शानदार मौका, कंपनी खुद देगी 7 लाख रुपये
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Tue, 14 May 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
amazon busines
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) से तो आप भलीभांति परिचित होंगे। भारत में भी अमेजन के ग्लोबल और लोकल दोनों स्टोर से ऑनलाइन सामान खरीदा जा सकता है। वहीं अब अमेजन ने अपने साथ काम करने का मौका दिया है और खास बात यह है कि कंपनी खुद आपको 7 लाख रुपये देगी।
2 of 5
अमेजन
दरअसल कंपनी अपनी डिलीवरी सेवा को और मजबूत बनाना चाहती है। इसके लिए अमेजन ने अपने कर्मचारियों के सामने एक प्रस्ताव रखा है और कहा है कि कर्मचारी नौकरी छोड़ दें और उसके साथ बिजनेस करें।
3 of 5
amazon delivery
कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि उसके साथ डिलीवरी बिजनेस करने वालों को वह आर्थिक रूप से मदद भी करेगी। अमेजन ने कहा है कि उसके साथ कारोबार के लिए जुड़ने वाले कर्मचारियों को 7 लाख रुपये तक की मदद करेगी और। इसके अलावा वह उन कर्मचारियों को तीन महीने का वेतन भी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
amazon delivery
अमेजन ने कहा है कि यह ऑफर कंपनी में काम कर रहे फुल टाइम और पार्ट टाइम दोनों प्रकार के कर्मचारियों के लिए है। दरअसल कंपनी अमेजन प्राइम मेंबर की डिलीवरी टाइम को 2 दिन से घटाकर 1 दिन करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
5 of 5
amazon delivery
बता दें कि फिलहाल अमेजन सामान की डिलीवरी के लिए पोस्ट ऑफिस, कुरियर और अन्य कंपनियों की मदद लेती है। कंपनी की प्लानिंग डिलीवरी के लिए पूरी तरह से खुद पर निर्भर होने की है। गौरतलब है कि पिछले साल जून में अमेजन के ग्लोबल डिलिवरी सर्विसेज के वाइस प्रेजिडेंट जॉन फेल्टन ने कहा था कि कंपनी के पास 200 डिलिवरी बेस तैयार हो चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।