फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: घर बैठे ऑनलाइन कैसे बदलें अपने बैंक की ब्रांच? जान लें ये आसान तरीका

Tue, 02 Nov 2021 09:47 AM IST
सोनू शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 02 Nov 2021 09:47 AM IST
विज्ञापन
How to change bank branch online process in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आज के समय में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा, जिसका बैंक में कोई अकाउंट यानी खाता न हो। यह बहुत जरूरी होता है, क्योंकि कैश में पैसे रखना सही नहीं होता और बैंक में पैसे रखने पर आपका पैसा बढ़ता भी रहता है और जब भी जरूरत हो, आप आसानी से बैंक से अपने पैसे निकाल सकते हैं। हालांकि कई बार ऐसा होता है कि नौकरी या किसी अन्य वजह से आपको जगह बदलनी पड़ती है, ऐसे में अगर आसपास के बैंक में खाता हो तो फिर दिक्कत हो जाती है। नौकरी बदल कर किसी दूसरे शहर में जाने की वजह से कोई काम पड़ने पर होम ब्रांच में जाना हर बार संभव नहीं हो पाता। ऐसे में हो सकता है कि आपका कोई काम रूक जाए। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपने बैंक की ब्रांच बदल लें, लेकिन इसके लिए क्या करना होगा, यह बड़ा सवाल है। आइए जानते हैं कि यह कैसे संभव हो पाएगा, यानी अपने बैंक की ब्रांच बदलने के लिए क्या करना होगा? 

How to change bank branch online process in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया देश के सबसे बड़े बैकों में से एक है। अगर आप इस बैंक के ग्राहक हैं और अपनी होम ब्रांच को बदलना चाहते हैं तो इस काम के लिए आपको बैंक में जाने की कोई जरूरत नहीं है, बल्कि आप घर बैठे ऑनलाइन ही यह काम आसानी से कर सकते हैं। बस आपका इंटरनेट बैंकिंग एक्टिव होना चाहिए। 

How to change bank branch online process in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

एसबीआई के ग्राहकों के लिए होम ब्रांच बदलने की प्रक्रिया कुछ ऐसी है कि सबसे पहले तो आपको वेबसाइट www.onlinesbi.com पर जाना होगा और पर्सनल बैंकिंग के ऑप्शन पर जाकर लॉगिन करना होगा। अगर आप पहले से रजिस्टर नहीं हैं तो पहले आईडी रजिस्टर करें। लॉगिन करने के बाद ई-सर्विसेज के ऑप्शन पर क्लिक करें और उसके बाद ट्रांसफर ऑफ सेविंग्स अकाउंट में जाएं। अब आपका अकाउंट अपने आप सेलेक्ट हो जाएगा, फिर आपको जिस ब्रांच में अपना खाता ट्रांसफर करना हो, उसका ब्रांच कोड डालें। फिर गेट ब्रांच नेम के विकल्प को चुनें और नई ब्रांच सेलेक्ट कर लें। उसके बाद सबमिट कर दें। आपके बैंक की ब्रांच बदलने की रिक्वेस्ट रजिस्टर हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to change bank branch online process in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पंजाब नेशनल बैंक में ब्रांच बदलने की प्रक्रिया कुछ इस तरह है कि पहले आपको रिटेल इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से लॉगिन करना होगा। उसके बाद अदर सर्विसेज के ऑप्शन पर क्लिक करें और चेंज होम ब्रांच के विकल्प को चुनें। फिर आपको जिस ब्रांच में अपना अकाउंट ट्रांसफर कराना हो, उसका ब्रांच कोड डालें और फिर ट्रांजैक्शन पासवर्ड डालें। बस आपकी बैंक की ब्रांच बदलने की रिक्वेस्ट रजिस्टर हो जाएगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed