अक्सर ऐसी कई सुविधाएं होती हैं, जिनके विषय में हमको कुछ ज्यादा पता नहीं होता। ऐसे में कई मर्तबा हम उन सुविधाओं का लाभ उठाने से वंचित हो जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी खास सुविधा के बारे में बताने वाले हैं, जिसके विषय में शायद ही आपको पता होगा। अगर आपका अकाउंट भी पंजाब नेशनल बैंक में है, तो आपको 20 लाख रुपये तक की सुविधा मुफ्त में मिल सकती है। इसके बारे में आप में से बहुत कम लोग ही जानते होंगे। हालांकि इस सुविधा का लाभ आप तभी उठा सकते हैं जब आपका पंजाब नेशनल बैंक में माई सैलरी अकाउंट खुला हो। PNB My salary Account को सिर्फ नौकरीपेशा लोग ही खुलवा सकते हैं। इस अकाउंट को खुलवाने पर आपको बैंक की तरफ से कई विशेष प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं। आइए जानते हैं कि आप कैसे 20 लाख रुपये तक फायदा इस अकाउंट के जरिए पा सकते हैं -
काम की बात: अगर पीएनबी में है अकाउंट, तो मिल सकता है 20 लाख रुपये से भी ज्यादा का फायदा, जानिए कैसे?
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 01 Nov 2021 04:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन