देश में तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। ऐसे में लगता है कि आने वाले समय में डीजल और पेट्रोल से चलने वाली गाड़ियों की संख्या कम हो जाएगी और इसके बदले में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की संख्या बढ़ जाएगी। दरअसल, सरकार ने साल 2030 तक सभी गाड़ियों को इलेक्ट्रिक कर देने का लक्ष्य रखा है। अभी भी देश में लाखों गाड़ियों बिजली या बैटरी की मदद से चल रही हैं। जाहिर है अगर बिजली की मदद से चलने वाली गाड़ियों की संख्या बढ़ रही है तो चार्जिंग स्टेशन की जरूरत तो पड़ेगी ही। जिस तरह से जगह-जगह पेट्रोल पंप खुले हुए हैं, उसी तरह से जगह-जगह इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन खुलने लगेंगे, जब पूरे देश में ऐसी गाड़ियां चलने लगेंगी। ऐसा जरूरी नहीं है कि चार्जिंग स्टेशन सिर्फ सरकार ही बनाएगी, बल्कि आप भी चार्जिंग स्टेशन खोल सकते हैं और कमाई कर सकते हैं।
इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन खोलकर आप भी कर सकते हैं शानदार कमाई, जान लीजिए कितना आएगा खर्च
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन