एक नंवबर 2021 से रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई बड़े बदलाव हो रहे हैं। इन बदलावों का आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा। एक ओर जहां इन नए नियमों से आपको राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर अगर आपने कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा, तो आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। इन नियमों में बदलाव से आपकी जेब प्रभावित होगी। इसका प्रभाव आपके घर के बजट पर भी पड़ेगा। इसलिए इनके बारे में जानना आपके लिए बेहद आवश्यक है। आइए इन महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
काम की बात: गैस सिलेंडर से लेकर वॉट्सएप तक, आज से होने वाले हैं ये अहम बदलाव
देशभर में 1 नवंबर से कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस सिलेंडर हो सकता है महंगा
नवंबर के पहले सप्ताह में एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ सकते हैं, क्योंकि हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत जारी होती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि नवंबर में एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी की जा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक एलपीजी के मामले में लागत से कम मूल्य पर बिक्री से होने वाला नुकसान (अंडररिकवरी) 100 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच चुका है। इस वजह से इसकी कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। इस समय दिल्ली और मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर का दाम 899.50 रुपये है।
निवेशकों के लिए खुलेंगे कई आईपीओ
आईपीओ में निवेश करने का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए भी एक नवंबर बड़े मौके लेकर आ रहा है। दरअसल, एक नवंबर से पॉलिसीबाजार का आईपीओ खुलने जा रहा है। इसके साथ ही एसजेएस इंटरप्राइज, सिगाची इंडस्ट्रीज के आईपीओ भी आज से ही खुलेंगे। वही पेटीएम का आईपीओ आठ नवंबर को लांच होगा।
बैंकिंग नियमों में होगा बदलाव
अब बैंकों को अपना पैसा जमा करने और निकालने पर चार्ज देना होगा। बैंक ऑफ बड़ौदा ने इसकी शुरुआत की है। अगले महीने से निर्धारित सीमा से अधिक बैंकिंग करने पर अलग से शुल्क लगेगा। 1 नवंबर से ग्राहकों को लोन खाते के लिए 150 रुपए चुकाने होंगे। खाताधारकों के लिए तीन बार तक जमा करना मुफ्त होगा, लेकिन अगर ग्राहक चौथी बार पैसा जमा करते हैं, तो उन्हें 40 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं जनधन खाताधारकों को इसमें कुछ राहत मिली है, उन्हें जमा करने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा, बल्कि निकासी पर 100 रुपए देने होंगे।
पेंशनर्स के लिए राहत
एक नवंबर से स्टेट बैंग ऑफ इंडिया (एसबीआई) एक नई सुविधा की शुरुआत करने जा रहा है। इसके तहत पेंशनर्स को जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए बैंक नहीं जाना होगा। अब कोई भी पेंशनभोगी वीडियो कॉल के जरिए अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकेगा।
वॉट्सएप हो जाएगा बंद
एक नवंबर से मैसेजिंग एप व्हाट्सएप कई स्मार्टफोन पर काम करना बंद कर देगा। अगर आपका फोन आउटडेटेड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहा है तो व्हाट्सऐप चलना बंद हो सकता है। इन फोन में Apple से सैमसंग और सोनी जैसी बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं।