फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: बड़ा ही शानदार है गूगल का यह फीचर, आसानी से फोटो और वीडियो को कर सकते हैं लॉक

Mon, 01 Nov 2021 09:33 AM IST
सोनू शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 01 Nov 2021 09:33 AM IST
विज्ञापन
Tips and tricks Google New Feature Lock Folder how to lock photos and videos on smartphone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आज के समय में अगर गूगल न होता तो शायद ही लोगों को दुनिया के बारे में कुछ खास जानकारी होती, यानी मौजूद वक्त में गूगल है तो सबकुछ है। चाहे आपको किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए, गूगल के पास आपके हर सवाल का जवाब है। इसके पास गूगल आपको और भी कई तरह की सुविधाएं देता है। गूगल पर आप आसानी से फोटोज और वीडियोज को भी सेव करके रख सकते हैं। इस काम में गूगल फोटोज मदद करता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब गूगल फोटोज में एक नया और खास फीचर आने वाला है, जिसका नाम लॉक फोल्डर फीचर है। इस फीचर की मदद से आप अपने एंड्रॉयड फोन की निजी फोटोज और वीडियोज को लॉक कर सकते हैं, जिससे दूसरे उन्हें देख न सकें। यूजर्स के लिए यह फीचर काफी मददगार साबित होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में... 

Tips and tricks Google New Feature Lock Folder how to lock photos and videos on smartphone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पिक्सल फोन पर फिलहाल गूगल फोटोज का यह फीचर उपलब्ध है और इसे एंड्रॉयड फोन पर भी लाने की तैयारियां चल रही हैं। इस फीचर की मदद से आप अपने पर्सनल फोटोज और वीडियोज को पासकोड लगाकर लॉक कर सकते हैं, जिसके बाद उन्हें कोई नहीं देख पाएगा। 

Tips and tricks Google New Feature Lock Folder how to lock photos and videos on smartphone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इस फीचर की खास बात ये है कि जब आप फोटोज और वीडियोज को हाइड कर देंगे तो वो एप की मेन ग्रिड और सर्च में शो नहीं होंगे। एक और खास बात ये है कि लॉक किए गए इन फोटोज का कोई स्क्रीनशॉट भी नहीं ले पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tips and tricks Google New Feature Lock Folder how to lock photos and videos on smartphone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गूगल फोटोज के इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल फोटोज की लाइब्रेरी में जाना होगा और वहां Utilities के ऑप्शन को टैप करना होगा। फिर आपको Locked Folder का ऑप्शन दिखेगा, वहां आप अपने निजी फोटोज और वीडियोज को आसानी से पासकोड लगाकर लॉक करके रख सकते हैं। इसके बाद उन फोटोज और वीडियोज को कोई भी देख नहीं पाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed