फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: ई-श्रम पोर्टल पर कैसे करें अपनी फोटो अपडेट? जान लें आसान तरीका

Mon, 08 Nov 2021 09:51 AM IST
सोनू शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 08 Nov 2021 09:51 AM IST
विज्ञापन
How to update photo on e shram portal know the process in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सरकार की ओर से नागरिकों को कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं, जिनमें से एक ई-श्रम पोर्टल भी है। यह असंगठित श्रमिकों का एक डेटाबेस है। दरअसल, असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले देश के करोड़ों कामगारों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया था। अब तक एक करोड़ से भी अधिक श्रमिक इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा चुके हैं। इस पोर्टल को बनाने के उद्देश्य की अगर बात करें तो श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के मुताबिक, सन्निर्माण कामगार, प्रवासी कामगार, गिग और प्लेटफॉर्म कामगार, फेरी वाले, घरेलू कामगार, कृषि कामगार आदि समेत देश के सभी असंगठित कामगारों का एक केंद्रीकृत डेटाबेस बनाना है और उन्हें आधार से जोड़ना है। इसके अलावा कामगारों को सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी लाभ भी देना इस पोर्टल का उद्देश्य है। इस पोर्टल के जरिये श्रमिक ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं और कई तरह की सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। 

How to update photo on e shram portal know the process in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ई-श्रम कार्ड के फायदों की अगर बात करें तो पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद असंगठित कामगारों को दुर्घटना बीमा कवर भी मिलता है। रजिस्टर्ड श्रमिक की मृत्यु होने या स्थायी विकलांगता की स्थिति में दो लाख रुपये का मुआवजा दिया जाता है, जबकि अस्थायी विकलांगता की स्थिति में एक लाख रुपये मिलते हैं। 

How to update photo on e shram portal know the process in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेन कराने के लिए आधार नंबर, आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और आईएफएससी (IFSC) कोड के साथ किसी बैंक का सेविंग अकाउंट नंबर जरूरी होता है। अगर किसी श्रमिक का मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है तो वह आधार सेंटर पर जाकर मोबाइल नंबर लिंक करवा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to update photo on e shram portal know the process in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए जो सबसे जरूरी बात है, वो ये कि असंगठित कामगार की उम्र 16-59 साल के बीच होनी चाहिए और ईपीएफओ/ईएसआईसी या एनपीएस (सरकार द्वारा वित्त पोषित) का सदस्य नहीं होना चाहिए। इसके अलावा केवल कृषि श्रमिक और भूमिहीन किसान ही ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के लिए पात्र हो सकते हैं, अन्य किसान नहीं। 

विज्ञापन
How to update photo on e shram portal know the process in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ई-श्रम पोर्टल पर अपनी फोटो अपडेट करने के लिए आपको सबसे पहले अपने आधार में फोटो को अपडेट करना पड़ेगा। जैसे ही आप आधार में फोटो को अपडेट करेंगे, ई-श्रम पोर्टल पर भी फोटो अपने आप चेंज हो जाएगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed