आज के समय में ट्रेन में टिकट मिलना बड़ा ही मुश्किल काम है। वैसे तो यह कहीं भी आने-जाने का सबसे सुविधाजनक जरिया है, आपके पास बस एक वैलिड टिकट होना चाहिए और आप आराम से देश में किसी भी जगह ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं, क्योंकि ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करना कानूनन जुर्म है। ऐसा करते पकड़े जाने पर जुर्माना लगाया जा सकता है या जेल भी हो सकती है। इसलिए बिना टिकट यात्रा करने की भूल बिल्कुल न करें। बहुत जरूरी हो तो ऑनलाइन या फिर रेलवे काउंटर से तत्काल टिकट ले सकते हैं। हालांकि आजकल तत्काल टिकट मिलना भी बड़ा मुश्किल हो गया है। ऐसे में कई लोग जल्दबाजी में कहीं जाने के चक्कर में टिकट करवाना ही भूल जाते हैं या जल्दी में बिना टिकट ही ट्रेन में चढ़ जाते हैं। ऐसी स्थिति के लिए रेलवे का एक खास नियम है, जिसका पालन आपको जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं इस नियम के बारे में...
काम की बात: क्या बिना टिकट के भी कर सकते हैं ट्रेन में सफर? जान लीजिए नियम
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 02 Nov 2021 10:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन