हम में से अधिकतर लोगों के पास अपना पर्सनल बैंक अकाउंट होता है। हालांकि जब आप बैंक अकाउंट खुलवाने के लिए किसी बैंक ब्रांच में विजिट करते हैं, तो वहां पर आपसे नॉमिनी की डिटेल्स के बारे में पूछा जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि बैंक अकाउंट को खुलवाते वक्त नॉमिनी की डिटेल्स को भरना क्यों जरूरी है? आज हम इसी के बारे में जानेंगे। बैंक अकाउंट को ओपन करवाते वक्त नॉमिनी की डिटेल्स को भरना इसलिए जरूरी होता है, ताकि व्यक्ति की आकस्मिक मौत होने पर उसके बैंक अकाउंट का पैसा संबंधित व्यक्ति को मिल सके। इसी वजह से बैंक अकाउंट को ओपन करवाते वक्त बैंक द्वारा आपसे नॉमिनी के बारे में पूछा जाता है, ताकि आपकी सेविंग्स को एक असली हकदार को दिया जा सके। जानकारी के लिए बता दें कि नॉमिनी की संख्या एक से ज्यादा भी हो सकती है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
काम की बात: जानिए क्यों जरूरी होता है बैंक अकाउंट खुलवाते वक्त नॉमिनी की डिटेल्स को भरना?
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 02 Nov 2021 10:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन