{"_id":"5cf65213bdec22073f3f2cf1","slug":"know-about-expiry-date-of-you-gas-cylinder-to-get-protected-from-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायरी डेट का तो नहीं, जान लें वरना हो सकती है दुर्घटना","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायरी डेट का तो नहीं, जान लें वरना हो सकती है दुर्घटना
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 04 Jun 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्या आप जानते हैं कि जो गैस सिलेंडर आप इस्तेमाल कर रहे हैं, उसकी एक्सपायरी डेट भी होती है? नहीं जानते हैं तो हम आपको बता रहे हैं, इसे जानने का तरीका। आपके घर में आने वाले सिलेंडर एक्सपायर डेट के हो सकते हैं, जो खतरनाक है। इसलिए जरूरी है कि जब भी सिलेंडर आए तो आप उसकी एक्सपायरी डेट की जांच कर लें।
2 of 5
ऐसे जांचें एक्सपायरी डेट
इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तीनों ही कंपनियों के एलपीजी सिलेंडर में तीन पत्तियां लगी रहती हैं। इसमें दो पत्तियों पर सिलेंडर का वजन और तीसरी पत्ती में कुछ नंबर लिखे होते हैं। यह वास्तव में सिलेंडर की एक्सपायरी डेट होती है।
3 of 5
आपने देखा होगा कि सिलेंडर की पट्टी पर ए-22, बी-24 या सी-23, डी-21 लिखा होता है। इन चारों अक्षरों को महीनों में बंटा गया है। ए का मतलब जनवरी से मार्च तक, बी का मतलब अप्रैल से जून तक, सी का मतलब जुलाई से सितंबर व डी का मतलब अक्तूबर से दिसंबर तक होता है। ए, बी, सी और डी अंकों के बाद लिखी संख्या एक्सपायरी वर्ष होती है। यानी अगर पट्टी पर डी-22 लिखा है तो सिलेंडर दिसंबर 2022 को एक्सपायर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हर एलपीजी गैस सिलेंडर को इस्तेमाल करने की एक समयसीमा होती है। इस अवधि के बाद सिलेंडर की टेस्टिंग करवानी होती है। यदि टेस्टिंग में सिलेंडर इस्तेमाल करने लायक नहीं निकलता तो इसे मार्केट से हटा दिया जाता है। किसी भी नए सिलेंडर की टेस्टिंग 10 से 15 साल में करानी होती है। वहीं पुराने सिलेंडर की टेस्टिंग हर पांच साल में करवानी जरूरी है।
विज्ञापन
5 of 5
कहां होता है टेस्ट?
गैस सिलेंडर प्लांट में सिलेंडर की जांच की जाती है। कई बार लोग सालों तक सिलेंडर का इस्तेमाल नहीं करते। ऐसे में इस तरह के सिलेंडर की जांच बहुत जरूरी हो जाती है। अगर जांच नहीं करवाई गई तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।