{"_id":"5cd2810fbdec220758760232","slug":"know-the-price-of-ticket-of-met-gala-ticket-and-clothes-of-celebrities","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेट गाला: एंट्री के लिए करोड़ों खर्च करते हैं सेलिब्रिटीज, कपड़ों की कीमत होश उड़ा देगी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
मेट गाला: एंट्री के लिए करोड़ों खर्च करते हैं सेलिब्रिटीज, कपड़ों की कीमत होश उड़ा देगी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 08 May 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
न्यूयॉर्क के 'द मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट' में मेट गाला 2019 (Met Gala 2019) का कार्यक्रम हुआ। पिछले साल की तरह इस साल भी प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने इसमें हिस्सा लिया। इतना ही नहीं, कारोबारी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने भी मेट गाला 2019 (Met Gala 2019) में शिरकत की। लेकिन यहां तक पहुंचना इतना आसान नहीं है। इसके लिए सेलिब्रिटीज को करोड़ों रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं मेट गाला में जाने के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे।
सेलिब्रिटीज को खर्च करने पड़ते हैं 24 लाख से दो करोड़ रुपये
2 of 4
हर साल मई के पहले सोमवार को आयोजित होने वाले इस भव्य इवेंट में हिस्सा लेना हर किसी के बस की बात नहीं है। बता दें कि मेट गाला 2019 (Met Gala 2019) की एक टिकट की कीमत 35 हजार डॉलर थी, जो भारतीय मूल्य के हिसाब से करीब 24 लाख रुपये है। इतना ही नहीं, इस कार्यक्रम में अपनी टेबल बुक करने का खर्च 2,75,000 डॉलर है, जो भारतीय मूल्यों के हिसाब से करीब दो करोड़ रुपये है। इसमें हिस्सा लेने के लिए सेलिब्रिटीज को सिर्फ 24 लाख रुपये या दो करोड़ रुपये ही खर्च नहीं करने पड़ते हैं। सेलिब्रिटीज का और भी खर्चा होता है, आपको बताते हैं कैसे।
3 of 4
24 लाख रुपये सिर्फ मेट गाला में प्रवेश करने की कीमत है। सेलिब्रिटीज को टिकट के अतिरिक्त और भी खर्च करना होता है। यूनिक फैशन और स्टाइलिश कपड़ों के लिए उन्हों मोटी रकम खर्च करनी होती है। आइए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इसमें भाग लेने के लिए कितने पैसे खर्च किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इतनी थी प्रियंका चोपड़ा और निक के कपड़ों की कीमत
4 of 4
इस इवेंट में अपने लुक से मशहूर हुईं प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो वह 'Dior' कंपनी का गाउन पहनकर इस इवेंट में पहुंची थीं जिसकी कीमत 45 लाख रुपए बताई जा रही है। उनके डायमंड ईयररिंग जिनकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए के आसपास है। निक ने इस इवेंट में जो घड़ी पहनी थी वह 38 कैरैट हीरों से जड़ी और सफेद सोने (White Gold) से प्लेट की हुई थी। भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत लगभग 20 लाख से भी ज्यादा आंकी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।