{"_id":"5cd120d0bdec2207903d4c86","slug":"know-your-note-is-real-or-fake","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कहीं आपके पास तो नहीं है नकली नोट, ऐसे करें चुटकियों में पहचान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
कहीं आपके पास तो नहीं है नकली नोट, ऐसे करें चुटकियों में पहचान
पिछले कुछ समय में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश में 2000 रुपये, 500 रुपये, 200 रुपये, 100 रुपये, 50 रुपये और 10 रुपये के नए नोट जारी किए हैं। इसे नकली नोटों को बंद करने के लिए अच्छा कदम माना गया था। लेकिन अब इन नए नोटों की भी कॉपी बनाई जा रही है। बाजार में नकली नोट दिन प्रति दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। नकली नोट जांचने की आपको कई तरकीबें पता होंगी, फिर भी रुपये से संबंधित कई सारी बाते ऐसी हैं जिसके बारे में आप नहीं जानते होंगे। ऐसे में हम आज आपको भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की गाइडलाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके माध्यम से आप आसानी से नकली नोटों की पहचान कर पाएंगे।
2 of 6
आरबीआई द्वारा जारी किए गए नोटों के सिक्योरिटी थ्रेड पर तीन शब्द लिखे होंगे- भारत, RBI और 2000। इसके साथ ही नोट के बाई ओर देवनागरी में उसकी कीमत लिखी होती है और एक वॉटरमार्क भी होता है। वहीं नोट के बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर होगी। नोट के दाईं ओर अशोक स्तंभ बना होता है। नोट के पिछले हिस्से पर गौर करने पर आप पाएंगे कि इसके बाईं ओर इसका प्रिंटिंग वर्ष मुद्रित होगा। मंगलयान की तस्वीर नोट के बीच में साफ दिखाई देगी।
3 of 6
आरबीआई द्वारा जारी नोट पर एक ज्योमैट्रिक पैटर्न है, जो गांधी जी की तस्वीर के बिल्कुल करीब है। जब नोट को तिरछा किया जाता है तो सिक्योरिटी थ्रेड का रंग हरे से नीले की ओर बदलता है। महात्मा गांधी सीरीज के नए नोट में आरबीआई के गवर्नर के हस्ताक्षर होते हैं। इसके साथ ही नोट पर स्वच्छ भारत का लोगो भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दृष्टिबाधित ऐसे पहचानें
दृष्टिबाधित लोग भी नोटों की पहचान कर सकते हैं। नोट के आगे के हिस्से पर बाईं और दाईं ओर सात लाइन बनी होती हैं। आयताकार आकृति में उभरे अक्षरों में नोट की कीमत लिखी होती है। नोट पर महात्मा गांधी की आकृति और अक्षरों में लिखी कीमत उभरी हुई होती है। इसके साथ ही नोट पर अशोक स्तंभ की आकृति भी उभरी हुई होगी।
विज्ञापन
5 of 6
ये है नोटों का साइज
आरबीआई द्वारा जारी किए गए नोटों का एक तय साइज होता है। 2000 रुपये के नोट का साइज 66×166 एमएम होता है। वहीं 500 रुपये के नोट का साइज 66×150 एमएम होता है। 200 और 100 रुपये के नोट का साइज क्रमश: 66x146 और 66x142 एमएम होता है। 100 रुपये के नोट का साइज होता है 63x142 एमएम और 50 रुपये के नोट सा साइज 66x135 एमएम है। आरबीआई द्वारा जारी किए गए 10 रुपये के नोट का साइज 63x123 एमएम होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।