फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi: 'कच्चे माल का निर्यात मंजूर नहीं, देश में ही चीजें बनें, इसके लिए इकोसिस्टम बदल रहे', पीएम मोदी बोले

Tue, 28 Jan 2025 01:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 28 Jan 2025 01:16 PM IST
सार

उद्घाटन समारोह में वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला और जिंदल स्टील एंड पावर के चेयरमैन नवीन जिंदल मौजूद थे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi Speech during the Utkarsh Odisha Make in Odisha Conclave in Bhubaneswar
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भुवनेश्वर में ‘उत्कर्ष ओडिशा, मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव’ का उद्घाटन किया। उन्होंने जनता मैदान में मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी और राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति की मौजूदगी में व्यापार शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने ‘मेक इन ओडिशा’ प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया, जिसमें जीवंत औद्योगिक परिवेश विकसित करने में राज्य की उपलब्धियों को दिखाया गया है। दो दिवसीय इस सम्मेलन में बड़े उद्योगपतियों सहित करीब 7,500 कारोबारी प्रतिनिधियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।



उद्घाटन समारोह में वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला और जिंदल स्टील एंड पावर के चेयरमैन नवीन जिंदल मौजूद थे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सम्मेलन उद्योग जगत की हस्तियों, निवेशकों और नीति निर्माताओं के लिए एक पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में ओडिशा द्वारा प्रदान किए जाने वाले अवसरों पर चर्चा करने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा।

इस दौरान पीएम मोदी ने सम्मेलन को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा, 'मुझे बताया गया है कि ये ओडिशा में अब तक की सबसे बड़ी बिजनेस समिट है। पहले की मुकाबले 5-6 गुणा ज्यादा निवेशक इस बिजनेस समिट में हिस्सा ले रहे हैं। मैं इसके लिए ओडिशा सरकार और ओडिशा के लोगों को बहुत बधाई देता हूं।'

भारत की अर्थव्यवस्था के दो बड़े स्तंभ
उन्होने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था के दो बड़े स्तंभ हैं। हमारा इनोवेटिव सर्विस सेक्टर और भारत के क्वालिटी प्रोडक्ट्स... देश की तेज प्रगति केवल कच्चा माल के निर्यात से संभव नहीं है। इसलिए हम पूरे इको सिस्टम को बदल रहे हैं। नए विजन के साथ काम कर रहे हैं। सरकार के प्रयासों के बीच मेरा आपसे कुछ आग्रह भी है। तेजी से बदलती दुनिया में आप ग्लोबल सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियों को देख रहे हैं। भारत बिखरी हुई सप्लाई चेन और आयात आधारित सप्लाई चेन पर ज्यादा भरोसा नहीं कर सकता। हमें भारत में भी एक सशक्त सप्लाई चेन बनानी है जिस पर वैश्विक उतार चढ़ाव का कम से कम असर पड़े। ये सरकार के साथ साथ इंडस्ट्री का भी बहुत बड़ा दायित्व है। इसलिए आप जिस भी क्षेत्र में हैं, उस से जुड़े MSMEs को सहायता करें।

Prime Minister Narendra Modi Speech during the Utkarsh Odisha Make in Odisha Conclave in Bhubaneswar
PM Modi - फोटो : PTI

ओडिशा की इसमें एक बड़ी भूमिका
उन्होंने कहा कि मैं पूर्वी भारत को देश के विकास का ग्रोथ इंजन मानता हूं और ओडिशा की इसमें एक बड़ी भूमिका है। इतिहास साक्षी है कि जब ग्लोबल ग्रोथ में भारत की एक बड़ी हिस्सेदारी थी, तब पूर्वी भारत का एक बड़ा योगदान था। पूर्वी भारत में देश के बड़े इंडस्ट्रियल हब थे, पोर्ट थे, ट्रेड हब थे। ओडिशा की इसमें बड़ी हिस्सेदारी भी थी। ओडिशा साउथ ईस्ट एशिया में होने वाले ट्रेड का प्रमुख केंद्र हुआ करता था। यहां के प्राचीन पोर्ट्स एक प्रकार से भारत के गेट-वे हुआ करते थे।

Prime Minister Narendra Modi Speech during the Utkarsh Odisha Make in Odisha Conclave in Bhubaneswar
PM Modi - फोटो : PTI

भारत की आकांक्षा हमारी ताकत
पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत विकास के ऐसे पथ पर चल रहा है, जिसको करोड़ों लोगों की आकांक्षाओं से बल मिल रहा है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता ही नहीं, बल्कि भारत की आकांक्षा हमारी ताकत है। मुझे विश्वास है, ओडिशा बहुत जल्द विकास की उस ऊंचाई पर पहुंचेगा जहां पहुंचने की किसी ने कल्पना भी नहीं की है।  मुझे खुशी है कि मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी की पूरी टीम ओडिशा के विकास को तेज गति देने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi Speech during the Utkarsh Odisha Make in Odisha Conclave in Bhubaneswar
PM Modi - फोटो : X/@BJP4India

नए भारत के आशावाद और मौलिकता का प्रतीक
उन्होंने कहा, 'ओडिशा, असाधारण है। ओडिशा, नए भारत के आशावाद और मौलिकता का प्रतीक है। ओडिशा में अवसर भी हैं और यहां के लोगों ने हमेशा सबसे बेहतर करने का जुनून दिखाया है।' भारत को वेडिंग डेस्टिनेशन हब बनाने को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत का फोकस है- वेड इन इंडिया। आज भारत का मंत्र है- हील इन इंडिया। इसके लिए ओडिशा की प्रकृति, यहां की प्राकृतिक सुंदरता बहुत मददगार है।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi Speech during the Utkarsh Odisha Make in Odisha Conclave in Bhubaneswar
पीएम मोदी - फोटो : PTI

'समृद्ध ओडिशा' के निर्माण का संकल्प
पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में ओडिशा की बड़ी भूमिका है। ओडिशावासियों ने 'समृद्ध ओडिशा' के निर्माण का संकल्प लिया है।  इस संकल्प की सिद्धि के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग मिल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed