{"_id":"5cb6a8b7bdec221414549d0b","slug":"print-new-aadhar-card-like-this-easily","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड खो जाने पर ना हों परेशान, इस तरह घर बैठे बिना नंबर के भी मिल जाएगा नया कार्ड","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
आधार कार्ड खो जाने पर ना हों परेशान, इस तरह घर बैठे बिना नंबर के भी मिल जाएगा नया कार्ड
आधार कार्ड हम सबके लिए बेहद जरूरी है। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए, नया सिम कार्ड लेने के लिए, या किसी भी छोटे-बड़े काम के लिए हमसे सबसे पहले आधार कार्ड ही मांगा जाता है। ऐसे में अगर हमारा कार्ड खो जाए तो हम घबरा जाते हैं। लेकिन अब आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर बैठे ही अपना नया आधार कार्ड प्रिंट करवा सकते हैं। खास बात तो ये है कि इसके लिए आपको मोबाइल नंबर की भी जरूरत नहीं होगी।
2 of 4
यूआईडीएआई की वेबसाइट पर आधार कार्ड
यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ग्राहकों को घर बैठे आसानी से नया आधार कार्ड मंगवाने की सुविधा देता है, वो भी बिना मोबाइल नंबर के। आधार कार्ड को निकलवाने के लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाना होगा, जहां आपको ऑर्डर आधार रीप्रिंट सेवा का विकल्प मिलेगा। इस विकल्प का चयन करने के बाद आपको इसमें आधार नंबर जैसी जरूरी जानकारी डालनी होगी। इसके बाद जब ये प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, उसके 10 दिन बाद नया आधार कार्ड आपके घर पर आ जाएगा।
3 of 4
यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया
इस तरह आपको घर बैठे ही नया आधार कार्ड आसानी से मिल जाएगा। यूआईडीएआई की इस सेवा का लाभ आप आसानी से उठा सकते हैं। बता दें कि उच्च न्यायालय के निर्देशों के मुताबिक अब बैंकों, फिनटेक कंपनियों, बीमा और मोबाइल वॉलेट के लिए आधार का प्रयोग करना अनिवार्य नहीं है। पहले की तरह अब कंपनियां ई-केवाईसी के लिए आधार का प्रयोग नहीं करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ऑफलाइन आधार कार्ड
हालांकि सरकारी योजनाओं जैसे कि आयकर रिटर्न, एलपीजी सब्सिडी, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, पेंशन, राशन आदि के लिए आधार नंबर आज भी बेहद जरूरी है। अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो आप इन सेवाओं का लाभ नहीं उठा सकते। आगामी वर्षों में ऑफलाइन आधार कार्ड के प्रयोग को भी मंजूरी मिल सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।