फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनाव आयोग फोटो कांटेस्ट: ऐसे लें भाग, जीतने पर मिलेगा इतना बड़ा इनाम

Tue, 16 Apr 2019 12:34 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 16 Apr 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
election commission of India conducting MyShotMatters contest based on loksabha chunav 2019
लोकसभा चुनाव 2019

लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को होगा। दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। जहां एक ओर मतदान करने पर पेट्रोल डीजल पर, दवाइयों पर, अस्पताल में, होटल में और कई जगहों पर लोगों को भारी छूट मिल रही है, वहीं अब चुनाव आयोग ने भी जनता के लिए #MyShotMatters नाम से एक खास कांटेस्ट का आयोजन किया है, जिसे जीतने पर आपको इनाम भी मिलेगा। आइए जानते हैं इस कांटेस्ट के नियमों के बारे में-


 

 


 

election commission of India conducting MyShotMatters contest based on loksabha chunav 2019
- फोटो : PTI

ये है आयोग का कांटेस्ट

चुनाव आयोग द्वारा आयोजित इस कांटेस्ट के तहत आपको चुनाव से जुड़ी कोई तस्वीर खीचकर उसे ट्विटर और इंस्टाग्राम पर डालनी होगी। तस्वीर के साथ आपको @ECISVEEP और #MyShotMatters भी लिखना होगा। इसके बाद, जिनकी तस्वीर सबसे अच्छी होगी, उनको एक आखिरी राउंड के लिए चुना जाएगा। चुनी हुई तस्वीरों को @ECISVEEP पर लगाया जाएगा। इस राउंड में जिन लोगों को सबसे अधिक अंक मिलेंगे, उन्हें विजेता घोषित किया जाएगा और इनाम मिलेगा। उल्लेखनीय है कि अगर आपकी तस्वीर पर एक लाइक आता है, तो उसके लिए आपको एक अंक मिलेगा, वहीं एक री-ट्वीट या री-पोस्ट होने पर दो अंक मिलेंगे। इसी आधार पर विजेता का चयन होगा।

 

election commission of India conducting MyShotMatters contest based on loksabha chunav 2019
- फोटो : पीटीआई

कांटेस्ट के नियम

- आप ज्यादा से ज्यादा तीन डिजिटल एंट्री कर सकते हैं और ये तीनों एंट्री एक दूसरे से अलग होनी चाहिए। 
- तस्वीर के साथ आपको एक छोटा शीर्षक भी देना होगा। इस शीर्षक में आपको बताना होगा कि तस्वीर के माध्यम से आप क्या संदेश देना चाहते हैं और वो तस्वीर कहां की है। शीर्षक 20 शब्दों से अधिक का नहीं होना चाहिए।
- इसके साथ ही, आपकी तस्वीर एक दम निष्पक्ष होनी चाहिए। तस्वीर से किसी राजनीतिक दल का लाभ ना हो, इस बात का आपको खास ध्यान रखना होगा। 
- इसके अतिरिक्त अगर आपकी तस्वीर लोकसभा चुनाव 2019 के संदर्भ में होगी, तभी उसे कांटेस्ट के लिए उचित माना जाएगा। 
 



 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
election commission of India conducting MyShotMatters contest based on loksabha chunav 2019
- फोटो : PTI

इन बातों का रखें खास ध्यान

- आपकी तस्वीर JPG या JPEG में होनी चाहिए और वो 1024x768 पिक्सेल से ज्यादा बड़ी नहीं होनी चाहिए।  
- जो तस्वीर आप कांटेस्ट में देंगे, वो पहले कहीं पर भी लगी होनी नहीं चाहिए। इसका मतलब ये हुआ कि आपकी तस्वीर एक दम नई होनी चाहिए।
- आप अपनी तस्वीर में ज्यादा बदलाव भी नहीं कर सकते, वरना आप सीधे इस कांटेस्ट से बाहर हो जाएंगे। 
- इस कांटेस्ट में भाग लेने के लिए आपको ये सुनिश्चित करना होगा कि आप उस तस्वीर के कॉपीराइट मालिक हैं। 
- तस्वीर में ना तो कुछ लिखा होना चाहिए और ना ही उसमें कॉपीराइट मार्क होना चाहिए। 
- चुनाव आयोग के पास आपकी तस्वीर को इस्तेमाल करने का अधिकार होगा। 

विज्ञापन
election commission of India conducting MyShotMatters contest based on loksabha chunav 2019
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed