{"_id":"5cb49a05bdec226dae66afa8","slug":"rail-passengers-can-change-boarding-station-before-four-hours-of-journey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"1 मई से बदलेगा रेलवे का नियम: अब यात्रा से चार घंटे पहले भी बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
1 मई से बदलेगा रेलवे का नियम: अब यात्रा से चार घंटे पहले भी बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन
नवनीत शरण, नई दिल्ली
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Tue, 16 Apr 2019 03:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे आरक्षण नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब यात्री यात्रा से चार घंटे पहले भी बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव कर सकते हैं। फिलहाल कम से 24 घंटे पहले तक इस बदलाव की सुविधा उपलब्ध है।
2 of 4
एक मई से लागू होगा नया नियम
इसलिए जिन यात्रियों ने पहले से टिकट बुक कराया है और वह किसी कारण उस स्टेशन से किसी अन्य शहर में हों तो उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। रेलवे ने एक सर्कुलर जारी कर कहा है कि नया नियम एक मई से लागू होगा।
3 of 4
चार घंटे पहले बदलेगा बोर्डिंग स्टेशन
बोर्डिंग स्टेशन में परिवर्तन के नए नियम के तहत यात्री आरक्षण चार्ट बनने के ठीक पहले यानी यात्रा शुरू करने से चार घंटे पहले तक बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव करा सकेंगे। इसके लिए यात्री को 139 पर एक कॉल करना होगा। इसके अलावा स्टेशन प्रबंधक, स्टेशन सुपरवाइजर व पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) काउंटर पर एक आवेदन पत्र देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
डेमो
- फोटो : डेमो
पर नहीं मिलेगा रिफंड
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि बोर्डिंग स्टेशन तो बदला जा सकता है, लेकिन यात्री रिफंड नहीं मांग सकते। इसके लिए यात्रियों को कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं देना होगा। यह नियम राजधानी, शताब्दी समेत सभी मेल, एक्सप्रेस ट्रेन में लागू होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।