फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रेन का वेटिंग टिकट होने पर भी कर सकेंगे यात्रा, आईआरसीटीसी ने किया नियमों में बदलाव

Mon, 20 Aug 2018 12:45 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 20 Aug 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
IRCTC:  passengers having waiting tickets booked on irctc can travel

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी। अगर यात्रा शुरू होने से पहले आपका टिकट वेटिंग में है तो भी आप यात्रा कर सकेंगे। इंडियन रेल कैटरिंग और टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने अब ऑनलाइन टिकट धारकों के लिए नियमों में थोड़ा सा बदलाव किया है, जिसके बाद वेटलिस्ट टिकट यात्री भी ट्रेन में सफर कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें कुछ नियमों को मानना पड़ेगा, जिसके बाद यात्रा करने के दौरान उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। 

अभी तक कर सकते हैं आरएसी, कंफर्म टिकट यात्री

IRCTC:  passengers having waiting tickets booked on irctc can travel

अभी तक रेल यात्रियों के लिए नियम था कि वेटिंग टिकट वाले यात्रा नहीं कर सकते हैं। केवल विंडो या फिर काउंटर से खरीदे गए प्रतीक्षारत यात्री अपनी श्रेणी में दिन के दौरान सफर कर सकते हैं। यह नियम ऑनलाइन बुक गए टिकट पर लागू नहीं होता है। ऑनलाइन बुक किए वेटिंग टिकट यात्री अभी भी यात्रा नहीं कर सकते हैं और ऐसा करते हुए पाये जाने पर उनको बिना टिकट यात्रा करते होने का जिम्मेदार माना जाएगा। 

यह हुआ नियमों में बदलाव

IRCTC:  passengers having waiting tickets booked on irctc can travel

अब आईआरसीटीसी ने प्रतीक्षारत यात्रियों को सहुलियत देते हुए अब यह कहा है चार्ट बन जाने के बाद भी जिन यात्रियों का नाम होगा वो अपना सफर कर सकेंगे। ऐसे में उन यात्रियों को यात्रा करने पर किसी तरह का कोई जुर्माना नहीं देना होगा, जिनका टिकट प्रतीक्षारत सूची में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे समझे नया नियम

IRCTC:  passengers having waiting tickets booked on irctc can travel

मान लीजिए आपने एक टिकट बुक कराया है और उसमें छह यात्रियों के नाम है। टिकट बुक होने के बाद अगर तीन यात्रियों का टिकट कंफर्म हुआ है और तीन का प्रतीक्षारत है, तो भी सभी छह यात्री इस एक टिकट पर यात्रा कर सकेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि सभी का नाम चार्ट में रहेगा। इन तीन यात्रियों से किसी भी तरह का कोई जु्र्माना भी नहीं वसूला जाएगा। पहले यह सुविधा केवल बुकिंग विंडो से खरीदे गए टिकट पर मिलती थी, लेकिन अब इसे आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बुक किए गए टिकट पर भी मिलेगी। 

विज्ञापन

चार्ट पहले बनने से कराना होगा टिकट कैंसिल

IRCTC:  passengers having waiting tickets booked on irctc can travel

अगर आप यात्रा नहीं करना चाहते हैं, तो फिर चार्ट बनने से पहले अपना टिकट कैंसिल करा लें। चार्ट बनने से पहले कराए गए टिकट कैंसिल पर ही रेलवे की तरफ से रिफंड मिलेगा। अगर आप चार्ट बनने के बाद टिकट कैंसिल करते हैं तो कोई रिफंड नहीं मिलेगा। अगर आप ऐसे टिकट पर रिफंड चाहते हैं तो फिर etickets@irctc.co पर जल्द से जल्द ई-मेल करके दावा कर सकते हैं। रेलवे फिर इस तरह के टिकट पर निर्णय लेकर के रिफंड करेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed