{"_id":"5b74ff9f42c7924bec61e804","slug":"jio-phone-2-flash-sale-today-at-12pm-how-to-book-phone-know-step-by-step","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जियो फोन 2 : कब, कहां और कैसे होगी बिक्री, एक-एक स्टेप में समझें","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
जियो फोन 2 : कब, कहां और कैसे होगी बिक्री, एक-एक स्टेप में समझें
Thu, 16 Aug 2018 11:16 AM IST
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
Jio Phone 2
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रिलायंस जियो के नए फीचर फोन जियो फोन 2 की आज से फ्लैश सेल होने वाली है। जियो फोन 2 की बिक्री आज यानि 16 अगस्त को दोपहर 12 बजे से jio.com से होगी। वेबसाइट पर फोन की बुकिंग का बैनर और लिंक भी दिख रहा है। फ्लैश सेल से जाहिर होता है कि जियो फोन 2 का स्टॉक कम ही है, तभी कंपनी ने फ्लैश सेल का आयोजन किया है।
2 of 7
Jio Phone 2
बता दें कि अपनी वार्षिक आम बैठक में कंपनी ने जियो फोन 2 को पेश किया था। जियो फोन 2 पिछले साल लांच जियो फोन का अपग्रेडेड वर्जन है। जियो ने अपनी आम बैठक में कहा था कि 15 अगस्त से जियो फोन 2 की बिक्री देशभर में होगी लेकिन अब बिक्री आज से होगी।
3 of 7
Jio Phone 2
दोपहर 12 बजे जियो डॉट कॉम से फोन की सेल शुरू होगी। बुकिंग के लिए आपसे नाम, मोबाइल नंबर, एड्रेस, ई-मेल आईडी और पिन कोड मांगा जाएगा। उसके बाद आपको 2,999 रुपये का भुगतान करना होगा। पेमेंट के बाद आपको एक मैसेज मिलेगा और बुकिंग के बाद अगले 7 दिनों के भीतर आपको फोन मिल जाएगा। डिलिवरी के लिए आपसे पूछा जाएगा कि आप घर पर डिलिवरी चाहते हैं या फिर किसी स्टोर पर जाकर लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
jio phone 2
जियो फोन 2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें क्वार्टी की-बोर्ड, 4जी सपोर्ट, 2.4 इंच की डिस्प्ले, 2000 एमएएच की बैटरी, 512 एमबी रैम और 4 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन
5 of 7
Jio Phone 2
फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में जियो के इस फोन में वीओएलटीई और वीओवाई-फाई यानी वॉयस ओवर वाई-फाई मिलेगा। इसके अलावा फोन में एफएम, वाई-फाई, जीपीएस और एनएफसी जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। जियो फोन 2 की कीमत 2,999 रुपये है और इसी कीमत पर आपको फोन खरीदना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।