फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बचत खातों पर इन बैंकों में मिलता है छह फीसदी तक ब्याज, खाते में होना चाहिए इतना पैसा

Sat, 20 Apr 2019 03:39 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 20 Apr 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
these banks gives interest on saving banks of upto six percent
1 मई से आपके बैंक के बचत खातों में मिलने वाले ब्याज दर में काफी बड़ा परिवर्तन होने वाला है। एसबीआई समेत ज्यादातर सरकारी बैंकों में बचत खातों में मिलने वाला ब्याज तीन से चार फीसदी के बीच में है। हालांकि कुछ निजी बैंक हैं जो छह फीसदी तक का ब्याज देते हैं। हम आज को बताने जा रहे हैं देश के प्रमुख बैंकों में बचत खाते पर मिलने वाली ब्याज दरों के बारे में......
these banks gives interest on saving banks of upto six percent

एसबीआई देता है एक करोड़ पर इतना ब्याज

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बारे में अगर बात करे एक करोड़ रुपये तक के जमा धन पर लोगों को 3.5 फीसदी का ब्याज मिलता है। एक करोड़ रुपये से ऊपर की जमा राशि पर चार फीसदी ब्याज मिलता है। हालांकि एक मई से एक लाख तक के जमा वालों को 3.5 फीसदी और एक लाख से ज्यादा वालों को 3.25 फीसदी का ब्याज मिलेगा। 

these banks gives interest on saving banks of upto six percent

बैंक ऑफ बड़ौदा में चार फीसदी तक ब्याज

बैंक ऑफ बड़ौदा देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक बन गया है। देना बैंक और विजया बैंक का इसमें विलय हो चुका है। फिलहाल बैंक बचत खातों पर 3.50 फीसदी से लेकर के 4 फीसदी ब्याज देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
these banks gives interest on saving banks of upto six percent

एचडीएफसी बैंक में यह है ब्याज दर

प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक में शुमार एचडीएफसी बैंक में बचत खातों में 50 लाख तक के जमा पर 3.50 फीसदी ब्याज मिलता है। इससे ऊपर की जमा राशि पर बैंक चार फीसदी ब्याज मिलता है। आईसीआईसीआई बैंक में एचडीएफसी बैंक के बराबर ब्याज मिलता है। 

विज्ञापन
these banks gives interest on saving banks of upto six percent

कोटक बैंक में मिलता है छह फीसदी ब्याज

निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में शुमार कोटक महिंदा बैंक में एक लाख से लेकर के एक करोड़ रुपये तक के जमा बचत बैंक खातों पर छह फीसदी का ब्याज मिलता है। हालांकि एक लाख तक जमा पर लोगों को 4.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। 15 अप्रैल 2019 से इसमें परिवर्तन किया गया है। पहले ब्याज की दर पांच फीसदी थी। इसके अलावा एक करोड़ से ज्यादा जमा बचत खातों पर 5.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed