{"_id":"5b8f8af4867a55486749195f","slug":"these-four-airlines-companies-giving-big-offer-on-festive-season","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फेस्टिव सीजन में डिस्काउंट का ऑफर, यह हवाई कंपनियां दे रही हैं सस्ते में देश-विदेश यात्रा का मौका","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
फेस्टिव सीजन में डिस्काउंट का ऑफर, यह हवाई कंपनियां दे रही हैं सस्ते में देश-विदेश यात्रा का मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फेस्टिव सीजन में अगर आप देश-विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर देश की चार प्रमुख एयरलाइंस कंपनियों ने ऑफर निकाल रखा है। इन ऑफर के तहत आप सस्ते में यात्रा कर सकते हैं। इसके तहत कंपनियां 999 रुपये में देश के अंदर और 1399 रुपये में विदेश यात्रा की स्कीम लेकर के आई हैं। जिन कंपनियों ने ऑफर निकाला हुआ है उनमें जेट एयरवेज, एयर एशिया, गोएयर और इंडिगो शामिल हैं।
इंडिगो पर 600 रुपये का कैशबैक
2 of 5
देश की सबसे बड़ी लो कॉस्ट एयरलाइन कंपनी इंडिगो 999 रुपये में टिकट बुक कराने का ऑफर दे रही है। कंपनी इस ऑफर के तहत 10 लाख टिकटों की बिक्री करेगी। वहीं अगर ग्राहक मोबिक्विक वॉलेट से भुगतान करते हैं तो फिर उन्हें 600 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। कंपनी की सेल 3 सितंबर को शुरू हुई है और 6 सितंबर आखिरी तारीख है। वहीं यात्री 18 सितंबर 2018 से 30 मार्च 2019 तक यात्रा कर सकते हैं।
जेट एयरवेज दे रहा है यह ऑफर
3 of 5
घाटे से जूझ रही देश की एक प्रमुख एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज ने भी इस सीजन को भुनाने के लिए ऑफर निकाला हुआ है। कंपनी 25 लाख सीटों पर एक तिहाई कम दाम में बुकिंग कर रही है। यह ऑफर देश-विदेश की सभी उड़ानों पर मान्य होगा। 4 सितंबर को शुरू हुए इस ऑफर के तहत यात्री सभी माध्यमों से 7 सितंबर तक और कंपनी की वेबसाइट व एप से 9 सितंबर तक बुकिंग कर सकेंगे। वहीं यात्री 10 सितंबर के बाद यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गो एयर पर 1099 रुपये में सफर
4 of 5
एक और लो कॉस्ट एयरलाइन कंपनी गो एयर ने भी इसी तरह का ऑफर निकाल रखा है। कंपनी 1099 रुपये में आपको सफर करने का मौका दे रही है। इसके लिए लोग 5 सितंबर तक टिकट की बुकिंग करा सकते हैं। इस बुकिंग के बाद सितंबर 2018 से लेकर के 31 मार्च तक यात्रा की जा सकती है।
विज्ञापन
1399 रुपये में करें विदेश यात्रा
5 of 5
विश्व की प्रसिद्ध लो कॉस्ट एयरलाइंस एयर एशिया भी 1399 रुपये में विदेश घूमने का मौका दे रही है। कंपनी इसके साथ ही 999 रुपये में घरेलू उड़ानों पर यात्रा करने का मौका दे रही है। इसके लिए 8 सितंबर तक टिकट की बुकिंग करा सकते हैं। घरेलू स्थानों में बंगलूरू, नई दिल्ली, कोलकाता, कोच्चि, गोवा, जयपुर, चंडीगढ़, पुणे, गुवाहाटी, इंफाल, विशाखापट्नम, हैदराबाद, श्रीनगर, बागडोगरा, रांची, भुवनेश्वर, नागपुर, इंदौर, सूरत, अमृतसर और चेन्नई शामिल है। विदेश यात्रा के लिए कुआलालंपुर, बैंकॉक, क्राबी, सिडनी, ऑकलैंड, मेलबर्न, सिंगापुर, बाली आदि स्थानों के टिकट बुक हो सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।