{"_id":"5b6e7c984f1c1b827d8b7c31","slug":"this-changes-going-to-happened-from-15-august-other-than-pm-modi-red-fort-speech","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज से आपकी जिंदगी में हुए यह पांच बड़े बदलाव, रेलवे से लेकर के पतंजलि तक की खबर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
आज से आपकी जिंदगी में हुए यह पांच बड़े बदलाव, रेलवे से लेकर के पतंजलि तक की खबर
Wed, 15 Aug 2018 10:03 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 15 Aug 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज 15 अगस्त है। देश की आजादी का पर्व। इस दिन में आपकी जिंदगी में भी काफी बड़े बदलाव हो गए हैं। जहां जियो ने अपनी ब्रॉडबैंड सेवा व जियोफोन-2 को लांच किया, वहीं रेलवे की समय सारिणी, आयुष्मान भारत, पतंजलि का मैसेजिंग एप किम्बो, फ्लिपकार्ट जैसी चीजें हैं जो आज से शुरू हो गई हैं।
रात में हुए दो बड़े बदलाव
2 of 7
जैसे ही 14/15 अगस्त की रात्रि 12 बजे तारीख बदलेगी, उसी समय से आपकी जिंदगी में बदलाव दिखने शुरू हो जाएंगे। इन बदलावों में रोजमर्रा से जुड़े कई काम है, जिनका असर आप पर पड़ेगा। मध्यरात्रि में दो सबसे बड़े बदलाव होंगे, जिनमें रेलवे की समय सारिणी में परिवर्तन और जियो के नए फीचर फोन व गीगाफाइबर के लिए रजिस्ट्रेशन। इसके बाद सुबह होते ही अन्य कार्य होंगे।
बदल जाएगा कई ट्रेनों का समय
3 of 7
15 अगस्त से पूरे देश में रेलवे की नई समय सारिणी लागू हो गई है। अमूमन रेलवे की समय सारिणी 1 जुलाई से लागू होती है, लेकिन इस बार यह 15 अगस्त से लागू हो गई है।रेलवे की नई समय सारणी के आने से कुछ ट्रेनें देरी से चलेंगी तो कुछ जल्दी अपने अंतिम स्टेशन पर पहुंचेगी। इस टाइम टेबल की जानकारी रेलवे की 'ट्रेंस एट ए ग्लांस' में छपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुरू हुआ जियो गीगाफाइबर का रजिस्ट्रेशन
4 of 7
रिलायंस जियो इस बार फिर से धमाल मचाने की तैयारी में है। लोगों को रिलायंस जियो के डीटीएच मार्केट में प्रवेश को लेकर के बड़ी उत्सुक्ता है। जियो ने अपनी गीगाफाइबर सर्विस को लांच कर दिया है, जिसमें एक ही कनेक्शन से लोगों को लैंडलाइन फोन, ब्रॉडबैंड और डीटीएच की सेवा मिलेगी। ग्राहकों को वेबसाइट और मायजियो एप से इसके लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।
विज्ञापन
लांच हुआ जियो का एक और फीचर फोन
5 of 7
जियो 15 अगस्त से ही पूरे देश में अपना एक और फीचर फोन लांच कर दिया है। कंपनी ने अपने नए फोन की कीमत 2,999 रुपये रखी है। इसमें फेसबुक, व्हाट्सएप और यूट्यूब की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही फिलहाल मौजूद जियो फोन में भी इन सेवाओं को अपडेट किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।