फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्रीडम सेल: अमेजॉन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील पर मिल रहे हैं ये शानदार ऑफर्स

Fri, 10 Aug 2018 11:40 AM IST
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 10 Aug 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
 Freedom sale offer from Amazon, Flipkart and Snapdeal on smartphone and gadgets
Amazon, Flipkart and Snapdeal

फ्लिपकार्ट, अमेजॉन और स्नैपडील जैसी ई-कॉमर्स साइट्स पर फ्रीडम सेल चल रही है। फ्लिपकार्ट पर फ्रीडम सेल की शुरुआत 10 अगस्त से हुई है जो 12 अगस्त तक चलेगी, अमेजॉन की फ्रीडम सेल 9 अगस्त से चल रही है और 12 अगस्त को खत्म होगी, वहीं स्नैपडील पर भी सेल आज से शुरू हुई है जो 15 अगस्त तक चलेगी। तो आइए इन तीनों साइट्स पर चल रही सेल में देखते हैं स्मार्टफोन, टीवी और गैजेट्स पर क्या ऑफर्स मिल रहे हैं।

 Freedom sale offer from Amazon, Flipkart and Snapdeal on smartphone and gadgets
Amazon Freedom Sale

सबसे पहले अमेजॉन की बात करें तो यहां सैमसंग के स्मार्टफोन पर 10,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा स्टेट बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से शॉपिंग करने पर 10 फीसदी का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही अमेजॉन पे से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिल रहा है। अमेजॉन पर हॉनर 7X का 64GB स्टोरेज वाला वेरियंट 10,999 रुपये में मिल रहा है जबकि इसकी कीमत 16,999 रुपये है। इसके अलावा इस फोन पर 9,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। 

 Freedom sale offer from Amazon, Flipkart and Snapdeal on smartphone and gadgets
Honor View 10

इसके अलावा अमेजॉन पर हॉनर व्यू 10 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 24,999 रुपये में मिल रहा है जबकि इसकी कीमत 35,999 रुपये है। वहीं अमेजॉन के ब्रांड वाले 10.or G का 64GB स्टोरेज वाला वेरियंट 6,999 रुपये में मिल रहा है जबकि इसकी कीमत 13,999 रुपये है। अगली स्लाइड में जानें फ्लिपकार्ट के ऑफर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
 Freedom sale offer from Amazon, Flipkart and Snapdeal on smartphone and gadgets
flipkart

फ्लिपकार्ट पर फ्रीडम सेल में मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो 699 की शुरुआती कीमत पर आपको पावरबैंक मिल जाएंगे। सीटी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से शॉपिंग करने पर 10 फीसदी का कैशबैक मिल रहा है।

विज्ञापन
 Freedom sale offer from Amazon, Flipkart and Snapdeal on smartphone and gadgets
Asus Zenfone Max Pro M1

इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर हॉनर का डुअल रियर कैमरे वाला फोन हॉनर 7ए 7,999 रुपये में मिल रहा है। इस फोन पर 1 हजार रुपये की छूट मिल रही है। इसकी कीमत 8,999 रुपये है। इसके अलावा आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 पर 500 रुपये की छूट मिल रही है। छूट के साथ फोन की शुरुआती कीमत 10,499 रुपये है। इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। इसके अलावा भी कई सारे फोन और गैजेट्स पर छूट मिल रही है। अगली स्लाइड में जानें स्नैपडील के ऑफर्स के बारे में।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed