{"_id":"5cdd1080bdec22078f24c9d8","slug":"this-floating-bar-in-the-caribbean-sea-is-looking-for-a-bartender","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नौकरी के साथ समुद्र में घूमने का ऑफर, आज ही करें अप्लाई, मोटी कमाई के साथ होंगे कईं फायदे","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
नौकरी के साथ समुद्र में घूमने का ऑफर, आज ही करें अप्लाई, मोटी कमाई के साथ होंगे कईं फायदे
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 16 May 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पैसे कमाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। आठ घंटे की नौकरी करने के बाद जब घर आते हैं, तो इतनी थकान हो जाती है कि निजी जिंदगी के लिए समय ही नहीं निकाल पाते। हर कोई पैसे कमाता है अपने परिवार के भविष्य के लिए और घूमने-फिरने के लिए। लेकिन नौकरी करने वाले लोगों के लिए घूमना संभव नहीं हो पाता। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी शानदार नौकरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। आइए जानते हैं कैसे।
2 of 4
कैरेबियन समुद्र में एक फ्लोटिंग बार है, जहां पर एक बारटेंडर की जरूरत है। ये बार जमाइका में है। पर्यटक चाहें तो इससे ब्लैक समुद्र, ट्रेजर बीच या पैरोटी प्वाइंट पर ले जा सकते हैं। ये बार यूके के लोगों के लिए खुला है। अगर आप इसमें बारटेंडर की नौकरी करने पर विचार कर रहे हैं तो आपको कॉकटेल ड्रिंक्स सर्व करनी होंगी। इनमें पिना कोलाडा और रम भी शामिल है। अगली स्लाइड में जानते है आप इस नौकरी के लिए कहां से आवेदन कर सकते हैं।
3 of 4
इसके अलावा आपको अच्छे गाने बजाने भी आने चाहिए। फ्लॉयड पेलिसन बार को पर्यटकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इसके लिए आपको वर्जिन हॉलिडेज (Virgin Holidays) की वेबसाइट पर जाना होगा। वहीं आपको इस नौकरी का इक विज्ञापन दिखेगा। इस विज्ञापन में आपको अपना नाम और अपनी ईमेल आईडी डालनी होगी। जानकारी डालने के बाद आगे की प्रक्रिया के लिए कंपनी आपसे संपर्क करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
इस फ्लोटिंग बार को साल 2001 में स्थापित किया गया था, जब फोर्ब्स नामक एक लोकल मछुआरे ने सपना देखा था कि समुद्र में उसका खुद का बार है। हालांकि साल 2004 में आए तूफान इवान की वजह से ये बार नष्ट हो गया था। लेकिन बाद में इसे फिर से बनाया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।