{"_id":"5cde82adbdec22075671214b","slug":"ceo-of-this-company-got-package-of-16-crore-rise-in-salary-by-28-percent","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"16 करोड़ हुई इस दिग्गज कंपनी के सीईओ की सैलरी, 28 फीसदी का हुआ इजाफा","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
16 करोड़ हुई इस दिग्गज कंपनी के सीईओ की सैलरी, 28 फीसदी का हुआ इजाफा
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की वार्षिक रिपोर्ट से पता चला कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2018-19 में अपने सीईओ की सैलरी 28 फीसदी बढ़ाई है। इस इजाफे के बाद कंपनी के सीईओ का वेतन 16 करोड़ से भी ज्यादा हो गया है। आइए जानते हैं कि उनका वेतन कितना है।
2 of 4
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राजेश गोपीनाथन के वेतन पैकेज में बीते वित्त वर्ष 2018-19 में 28 फीसदी का इजाफा हुआ है। राजेश गोपीनाथन की सैलरी अब 16.02 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। अगली स्लाइड में देखें गोपीनाथन के वेतन की पूरी जानकारी।
3 of 4
गोपीनाथ का वेतन 16.02 करोड़ रुपये है। इसमें से 1.15 करोड़ रुपये गोपीनाथ की बेसिक सैलरी है। 16.02 करोड़ रुपये में 1.26 करोड़ रुपये के अन्य लाभ भी शामिल हैं। 13 करोड़ रुपये कमीशन और 60 लाख रुपये से अधिक अन्य भत्तों में है। इस तरह उनका वेतन पैकेज 16.02 करोड़ रुपये बैठता है। वित्त वर्ष 2017-18 में गोपीनाथन का वेतन पैकेज 12.49 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
वहीं टीसीएस के मुख्य परिचालन अधिकारी एन गणपति सुब्रमण्यम को बीते वित्त वर्ष में 11.61 करोड़ रुपये का वेतन पैकेज मिला था, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में उन्हें 9.29 करोड़ रुपये मिले थे। टीसीएस के मुख्य वित्त अधिकारी रामकृष्णन वी को बीते वित्त वर्ष में 4.13 करोड़ रुपये का वेतन पैकेज मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।