सब्सक्राइब करें

रमजान के बीच भारत के बाजार में नहीं मिल रहा है 'रूहअफजा', लोगों को खल रही कमी

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 08 May 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
Rooh Afza is not available in Indian markets during Ramzan

गर्मियों में हर घर में शीतल पेय के तौर पर मौजूद रहने वाला रूहअफजा बाजार से गायब हो गया है। रमजान का महीना शुरू हो चुका है। रमजान मुबारक के मौके पर रोजा खोलने के लिए रूहअफजा का सेवन खूब किया जाता है। लेकिन रूहअफजा के शौकीनों के लिए ये खबर अच्छी नहीं है। उत्तर भारत के कई शहरों के अलावा ऑनलाइन भी यह नहीं मिल रहा है। इस बात की जानकारी अमर उजाला ने आपको 13 अप्रैल 2019 को ही दे दी थी। अमर उजाला ने इस बारे में दिल्ली एनसीआर समेत यूपी के कुछ शहरों में इसकी उपलब्धता के बारे में पता किया तो बहुत कम जगह यह मिल रहा है। 

Trending Videos
Rooh Afza is not available in Indian markets during Ramzan

इस बीच पाकिस्तान में रूहअफजा बनाने वाली कंपनी के एमडी ने वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत में रूहअफजा भेजने की पेशकश की है। इस संदर्भ में पाकिस्तान के हमदर्द कंपनी के एमडी उसामा कुरैशी ने ट्वीट भी किया है और कहा है कि वो भारत को रूहअफजा मुहैया करा सकते हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rooh Afza is not available in Indian markets during Ramzan
रूहअफजा

सभी जगह पर नहीं मिल रहा रूहअफजा

दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद के अलावा आगरा, एटा, इटावा, कानपुर, अलीगढ़, लखनऊ आदि जगह पर मौजूद छोटी और बड़ी दुकानों पर 'रूहअफजा' नहीं मिल रहा है। जिनके पास इसका स्टॉक पड़ा हुआ है वो पिछले साल जुलाई का है। वहीं यूपी के भी कई शहरों में इसका पुराना स्टॉक ही बिक रहा है। 

Rooh Afza is not available in Indian markets during Ramzan

 

शीतल पेय के तौर पर होता है प्रयोग

रूहअफजा का प्रयोग लोग शरबत, दूध, लस्सी व चुस्की जैसे उत्पादों में करते हैं। रमजान का महीना शुरू हो चुका है। रमजान में जहां रूहअफजा का खूब सेवन किया जाता था, वहीं अब बाजार से रूहअफजा गायब है।

विज्ञापन
Rooh Afza is not available in Indian markets during Ramzan

1906 में शुरू हुआ था उत्पादन

हमदर्द ने 1906 में इसका उत्पादन गाजियाबाद से शुरू किया था। अब इसका उत्पादन भारत के अलावा पाकिस्तान और बांग्लादेश में भी होता है। यह उत्पाद तीनों देशों में बराबर तौर पर लोकप्रिय है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed