{"_id":"69eb9d68f166c3114605e8d3","slug":"ril-revenue-march-profit-rises-quarter-mukesh-ambani-emphasize-door-to-door-connectivity-akash-on-jio-vision-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व में उछाल: मार्च तिमाही में RIL का लाभ बढ़ा, अंबानी बोले- घर-घर कनेक्टिविटी पर जोर; आकाश ने बताया विजन","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
राजस्व में उछाल: मार्च तिमाही में RIL का लाभ बढ़ा, अंबानी बोले- घर-घर कनेक्टिविटी पर जोर; आकाश ने बताया विजन
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
Published by: Jyoti Bhaskar
Updated Fri, 24 Apr 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
सार
रिलायंस रिटेल वेंचर लिमिटेड का मार्च तिमाही मुनाफा 0.5 फीसदी बढ़कर 3,563 करोड़ रुपये रहा, जबकि राजस्व 98,232 करोड़ रुपये पहुंचा। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का राजस्व 3.70 लाख करोड़ रुपये और मुनाफा 13,842 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।
मुकेश अंबानी। (फाइल)
- फोटो : Reliance
विज्ञापन
विस्तार
मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) की खुदरा शाखा रिलायंस रिटेल वेंचर लिमिटेड (आरआरवीएल) ने मार्च तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं। कंपनी का कर पश्चात लाभ 0.5 फीसदी बढ़कर 3,563 करोड़ रुपये रहा। इस अवधि में सकल राजस्व 10.84 फीसदी बढ़कर 98,232 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।
Trending Videos
वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कंपनी का सकल राजस्व 11.83 फीसदी बढ़कर 3.70 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह वृद्धि विभिन्न उपभोग श्रेणियों और हाइपर-लोकल कॉमर्स के तेजी से विस्तार के कारण हुई। पूरे वित्तीय वर्ष के लिए कर पश्चात लाभ 11.73 फीसदी बढ़कर 13,842 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च तिमाही में परिचालन से राजस्व 87,344 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10.84 फीसदी अधिक है। तिमाही के लिए कर-पूर्व लाभ (ईबीआईटीडीए) 3.1 फीसदी बढ़कर 6,921 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। रिलायंस रिटेल ने मार्च तिमाही में 333 नए स्टोर जोड़े, जिससे कुल स्टोरों की संख्या 20,160 हो गई है।
ग्राहक आधार और विस्तार
वित्तीय वर्ष 2025-26 में रिलायंस रिटेल का पंजीकृत ग्राहक आधार 10.9 फीसदी बढ़कर 38.7 करोड़ हो गया। कुल लेनदेन 38.8 फीसदी की वृद्धि के साथ 1.93 अरब दर्ज किए गए। कंपनी ने हाइपर-लोकल डिलीवरी में तेजी से विस्तार किया है। दैनिक ऑर्डर में क्रमिक रूप से 29 फीसदी और सालाना आधार पर तीन गुना वृद्धि हुई। मुकेश अंबानी ने कहा कि कंपनी की ओमनीचैनल उपस्थिति और भारतीय उपभोक्ता की गहरी समझ निरंतर वृद्धि का आधार बनेगी।
मुकेश अंबानी ने कनेक्टिविटी विस्तार पर क्या कहा?
राजस्व में उछाल के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रमुख और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, वित्त वर्ष FY2025-26 के दौरान हमने वैश्विक स्तर पर कई चुनौतियों का सामना किया, अंतरराष्ट्रीय तनाव, ऊर्जा क़ीमतों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक व्यापार के बदलते पैटर्न। इनकी वजह से दुनियाभर के कारोबार प्रभावित हुए। इसके बावजूद भारत ने अपनी आर्थिक रफ्तार बनाए रखी और रिलायंस भी इस दौर में मज़बूती से आगे बढ़ता रहा। हमारे विविध बिजनेस पोर्टफोलियो और मजबूत घरेलू फोकस ने हमें इस अनिश्चित माहौल में संतुलन बनाए रखने में मदद की।
जियो लगातार भारत के डिजिटल परिदृश्य को बदल रहा है। मुझे खुशी है कि हम जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। यह एक मील के पत्थर की तरह होगा और भारत के डिजिटल भविष्य में उसकी भूमिका को और पुष्ट करेगा।
रिलायंस जियो इंफोकॉम के प्रमुख आकाश अंबानी ने कहा, जियो ने भारत को इंटरनेट युग से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है। आज 52 करोड़ 40 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स के साथ यह इंटेलिजेंस युग का डिजिटल गेटवे बनने की स्थिति में है। जियो की आधुनिक कनेक्टिविटी और ‘एज कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर’ इसे वह प्रमुख माध्यम बनाते हैं, जिसके जरिए AI सेवाएं देश के उपभोक्ताओं, घरों और व्यवसायों तक पहुंचेंगी। आने वाले कई वर्षों के लिए जियो की ये ताकत, इस इंडस्ट्री-लीडिंग ग्रोथ को बरकरार रखेगी।

कमेंट
कमेंट X