सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   pizza hut sold deal for billions new owner china reason for business

Pizza Hut: 2.7 अरब डॉलर में बिकेगी दुनिया की मशहूर पिज्जा चेन पिज्जा हट, जानिए इस फैसले की वजह

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 17 Jun 2026 02:58 PM IST
विज्ञापन
सार

मशहूर पिज्जा चेन पिज्जा हट बिकने जा रही है। पिज्जा हट की पेरेंट कंपनी यम ब्रांड्स ने 2.7 अरब डॉलर में पिज्जा हट की डील की है। इस डील को उद्योग जगत की बड़ी डील में से एक माना जा रहा है। 

pizza hut sold deal for billions new owner china reason for business
पिज्जा हट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मशहूर पिज्जा चेन पिज्जा हट बिकने जा रही है। पिज्जा हट, केएफसी और टाको बेल की पेरेंट कंपनी यम ब्रांड्स ने पिज्जा हट को बेचने का फैसला किया है। यह डील 2.7 अरब डॉलर में हुई है। बदलती उपभोक्ता पसंद, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और कमजोर होती बिक्री के चलते कंपनी ने यह फैसला किया है और यह सौदा, वैश्विक रेस्टोरेंट उद्योग के सबसे बड़े सौदों में से एक माना जा रहा है।


दो हिस्सों में बंटेगा पिज्जा हट का कारोबार
सौदे के तहत यम चाइना होल्डिंग नामक कंपनी चीन में पिज्जा हट के कारोबार को 1.2 अरब डॉलर में खरीदेगी, जबकि वैश्विक कारोबार का बाकी हिस्सा निजी इक्विटी फर्म LongRange Capital 1.5 अरब डॉलर में खरीदेगी। सभी नियामकीय मंजूरियां मिलने के बाद यह सौदा 2026 की तीसरी तिमाही तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिज्जा हट को क्यों बेच रही है यम ब्रांड्स?
पिछले कुछ वर्षों से पिज्जा हट बदलती खान-पान की आदतों और तेज प्रतिस्पर्धा के चलते संघर्ष कर रही है। बढ़ती महंगाई और खाने के सामान की ऊंची कीमतों ने पिज्जा कारोबार पर दबाव बढ़ाया है। उपभोक्ता भी खर्च में सतर्कता बरत रहे है और स्वास्थ्य कारणों से भी कई लोग स्वस्थ भोजन विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। साथ ही ऑनलाइन फूड डिलीवरी ने भी पिज्जा हट को नुकसान पहुंचाया है। लगातार कई तिमाहियों तक बिक्री में गिरावट के बाद यम ब्रांड्स ने पिछले साल पिज्जा हट को बेचने पर विचार शुरू कर दिया था। इसी क्रम में कंपनी ने लॉन्ग रेंज कैपिटल के साथ बातचीत शुरू की।
विज्ञापन


केएफसी और टाको बेल के बिजनेस पर फोकस करेगी कंपनी 
यम ब्रांड्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस टर्नर ने कहा कि यह सौदा कंपनी को अपने अन्य सफल ब्रांडों पर अधिक ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगा। पिज्जा हट की बिक्री के बाद यम ब्रांड्स के पास मुख्य रूप से केएफसी और टाको बेल जैसे ब्रांड रह जाएंगे, जिन्होंने हाल के वर्षों में बेहतर प्रदर्शन किया है। विश्लेषकों का मानना है कि कंपनी अब अपने तेजी से बढ़ते व्यवसायों में निवेश बढ़ाना चाहती है।

पिज्जा हट दुनिया के सबसे चर्चित रेस्टोरेंट ब्रांड्स में से एक है। 1977 में इसे पेप्सीको ने खरीदा था। बाद में 1997 में पिज्जा हट, केएफसी और टाको बेल को अलग कर ट्राइकोन ग्लोबल रेस्टोरेंट्स नामक ब्रांड बनाया गया, जो आगे चलकर 2002 में यम ब्रांड्स बना। दशकों तक पिज्जा हट ने वैश्विक स्तर पर पिज्जा डाइनिंग संस्कृति को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed