सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty News Today Market News and Updates

The Bonus Market Updates: शेयर बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 900 अंक टूटा, निफ्टी 24000 से नीचे और रुपया 95 पार

बिजनेस न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kumar Vivek Updated Thu, 30 Apr 2026 09:16 AM IST
विज्ञापन
सार

Share Market Opening Bell: पश्चिम एशिया संकट के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में मची उथल-पुथल के बीच भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक एक बार फिर फिसल गए हैं। आइए जानते हैं बाजार का हाल विस्तार से।

Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty News Today Market News and Updates
शेयर मार्केट ओपनिंग - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार

कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल, कमजोर वैश्विक रुझानों और विदेशी निधियों की निकासी के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी जैसे प्रमुख सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 959.22 (-1.23%) अंकों तक टूट गया और 76,537.14 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी -285.66 (-1.18%) अंक कमजोर होकर 23,892.00 के स्तर पर पहुंच गया।

Trending Videos


शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 95.07 पर आ गया। गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान बाजार के उतार-चढ़ाव को ट्रैक करने वाला इंडिया वोलैटिलिटी इंडेक्स या इंडिया वीआईएक्स 4.90 चढ़कर 18.29 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने बुधवार को बाजार से 2,468.42 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी की निकासी की। विशेषज्ञों का मानना है कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) लगातार भारतीय इक्विटी और डेट (जिसका प्रतिफल बुधवार को 7 प्रतिशत तक पहुंच गया था) की बिक्री कर रहे हैं और वे लगातार डॉलर के खरीदार बने हुए हैं।

सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों की चाल कैसी रही?

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक और अदाणी पोर्ट्स सबसे पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल थीं। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और पावर ग्रिड को लाभ हुआ। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड चार प्रतिशत ज्यादा बढ़कर 125  डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,468.42 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

दुनिया के बाजार में क्या चल रहा?

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का बेंचमार्क कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक नीचे कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक मामूली रूप से ऊपर कारोबार कर रहा था।

बुधवार को अमेरिकी बाजार अधिकतर गिरावट के साथ बंद हुए। रिसर्च एनालिस्ट और लिवेलॉन्ग वेल्थ के संस्थापक हरिप्रसाद के ने कहा, "कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रहने के कारण डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज निचले स्तर पर बंद हुआ... साथ ही, फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया, जिससे जोखिम वाली संपत्तियों को सीमित समर्थन मिला।" 

उन्होंने आगे कहा कि भू-राजनीतिक तनावों की निरंतरता, विशेष रूप से आपूर्ति में व्यवधानों के कारण, जोखिम लेने की प्रवृत्ति कम बनी हुई है और बाजार खबरों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील हैं। बुधवार को सेंसेक्स 609.45 अंक या 0.79 प्रतिशत बढ़कर 77,496.36 पर बंद हुआ। निफ्टी 181.95 अंक या 0.76 प्रतिशत चढ़कर 24,177.65 पर समाप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed