रिलायंस कम्युनिकेशंस के चेयरमैन अनिल अंबानी की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में अनिल अंबानी अरबपतियों के क्लब से भी बाहर हो गए थे। 2008 में अनिल अंबानी के पास 42 बिलियन डॉलर की संपत्ति थी, जो 11 साल बाद यानी 2019 में घटकर 523 मिलियन डॉलर यानी करीब 3651 करोड़ रुपये हो गई है। बता दें कि इस संपत्ति में गिरवी वाले शेयर की कीमतें भी शामिल हैं।
{"_id":"5d0f44b88ebc3e0bef0da944","slug":"know-about-loan-of-companies-of-anil-ambani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनिल अंबानी की कौन सी कंपनी पर कितना है कर्ज, जानें इधर","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
अनिल अंबानी की कौन सी कंपनी पर कितना है कर्ज, जानें इधर
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sun, 23 Jun 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Trending Videos
रिलायंस कम्युनिकेशंस
अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस पर सबसे ज्यादा यानी करीब 50,000 करोड़ रुपये का कर्ज है। आरकॉम ने सबसे अधिक कर्ज भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से लिया है। वहीं 11 जून तक आरकॉम का बाजार पूंजीकरण 462 करोड़ रुपये था।
रिलायंस होम फाइनेंस
अनिल अंबानी की रिलायंस होम फाइनेंस पर 13,120 करोड़ रुपये का कर्ज है। वहीं, 11 जून तक के आंकड़ों के अनुसार, इस कंपनी का बाजार पूंजीकरण 860 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिलायंस कैपिटल
रिलायंस कैपिटल पर 46,400 करोड़ रुपये का कर्ज है और 11 जून तक कंपनी का बाजार पूंजीकरण 2,373 करोड़ रुपये था।रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर पर 23,144 करोड़ रुपये का कर्ज है और इसका बाजार पूंजीकरण 1708 करोड़ रुपये था।

कमेंट
कमेंट X