आधार कार्ड बहुत ही जरूरी डॉक्यूमेंट है। कार्ड बनने के बाद अन्य डिटेल्स तो सही हो जाती हैं लेकिन खराब तरीके से ली गई या पुरानी फोटो में चेंज नहीं हो पाता था। लोगों को फोटोग्राफ चेंज न हो पाने की वजह से कई बार आधार कार्ड वैलिड नहीं हो पाता था।
महज चंद रुपयों में आधार कार्ड में बदलवाएं फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो चेंज करवाने के लिए करना होगा ये प्रोसेस
सबसे पहले आपको आधार कार्ड सेंटर पर जाना होगा। अगर आधार कार्ड नहीं पहुंच पाया है तो आप अपना इनरोलमेंट नंबर लेकर वहां जाएं। सेंटर पर पहुंचकर आपको फिर से आधार कार्ड फॉर्म भरना होगा।
इस फॉर्म में अपना आधार नंबर भी देना होगा। फॉर्म भरने के बाद आपको फिर से अपनी अंगुलियों व आंखों की स्कैनिंग के साथ फोटो खिंचवानी होगी। अगर फोटो सही न आए तो आप दुबारा से फोटो खिंचवा सकते हैं।
इसके बाद आपकी सारी जानकारी आधार कार्ड के बंगलुरू सेंटर को भेज दी जाएगी, जिसके बाद आपका डाटा प्रोसेस होगा और नई फोटो के साथ आपका आधार कार्ड दो हफ्ते के अंदर आपके घर पहुंच जाएगा। इसके लिए आपको मात्र 15 रुपए खर्च करने होंगे, क्योंकि आधार कार्ड केवल एक बार फ्री बनता है। बॉयोमेट्रिक डीटेल चेंज कराने के लिए सेंटर पर पैसे खर्च करने होंगे।
बच्चे के आधार कार्ड में भी करा सकते हैं करेक्शन
आप अपने बच्चे के आधार कार्ड में भी करेक्शन करा सकते हैं। 0-5 साल के बच्चे का आधार कार्ड बन जाता है, लेकिन उसका बॉयोमेट्रिक अपडेट नहीं लिया जाता है।पहले कार्ड में माता-पिता का एड्रेस लिया जाता है, जिससे आधार कार्ड बन जाता है। जब बच्चे की उम्र 5 साल से ऊपर हो जाती है, तब बॉयोमेट्रिक अपडेट होता है। फिर 15 साल और 18 साल पूरा कर लेने पर बच्चे के कार्ड में फोटो अपडेट किया जाता है।
पोस्ट के माध्यम से करा सकते हैं आधार कार्ड में चेंज
इसके बाद आपको अपना फॉर्म आधार के रीजनल ऑफिस में भेजना होगा। UIDAI के भारत में 6 रीजनल ऑफिस हैं, जिनकी जानकारी आपको इसकी वेबसाइट से मिल जाएगी। रीजनल ऑफिस में फॉर्म भेजने के बाद आपका कार्ड दो से तीन हफ्ते के भीतर अपडेट होकर के आ जाएगा।