डिजिटल क्रांति ने लेने-देने की हमारे पारंपरिक व्यवस्था को एक नया रूप दिया है। विमुद्रीकरण के बाद डिजिटल रूप से हो रही लेन देन में एक एक्सपोनेंशियल ग्रोथ देखने को मिली है। उसी के समानांतर फ्रॉड की घटनाओं में भी वृद्धि हुई है। ऐसे में आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। आज कल ऐसी कई घटनाएं सामने निकल कर आ रही हैं, जिनमें व्यक्ति के मोबाइल फोन्स पर लुभावने लिंक्स भेज कर उनके साथ फ्रॉड किया जा रहा है। वहीं त्योहारी सीजन में साइबर फ्रॉड से जुड़ी घटनाओं में 40 फीसदी तक इजाफा हुआ है। ऐसे में आपको सावधान और सजग रहने की काफी जरूरत है। इसी को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को साइबर फ्रॉड से जुड़ी इन घटनाओं के प्रति आगाह किया है। इसके अलावा उसने कुछ दिशा निर्देश भी दिए हैं, जिनका खास ध्यान रखा जाना जरूरी है।
बैंकिंग फ्रॉड अलर्ट: एसबीआई ग्राहक भूलकर भी न करें ये गलती, वरना खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:35 AM IST
विज्ञापन