{"_id":"5d70c8f88ebc3e01431bf72b","slug":"bollywood-actress-twinkle-khanna-interview-on-personal-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्विंकल खन्ना के लिए सबसे बेहतरीन शिक्षक है ये शख्स, बोलीं- खास प्रोजेक्ट पर काम कर रही हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्विंकल खन्ना के लिए सबसे बेहतरीन शिक्षक है ये शख्स, बोलीं- खास प्रोजेक्ट पर काम कर रही हूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 05 Sep 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
ट्विंकल खन्ना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना एक शख्स को अपनी जिंदगी का सबसे बेहतरीन शिक्षक मानती हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट पर भी बात की, पढ़ें इंटरव्यू।
Trending Videos
ट्विंकल खन्ना
- फोटो : अमर उजाला
प्रसिद्ध फिल्म एक्ट्रेस और इंटीरियर एक्सपर्ट ट्विंकल खन्ना आईएनआईएफडी के कन्वोकेशन में टैगोर थियेटर चंडीगढ़ पहुंची थी। यहां उन्होंने बताया कि पंचगनी का हिल स्टेशन अपनी तीन चीजों के लिए प्रसिद्ध है। पहला बोर्डिंग स्कूल, स्ट्राबेरी और फ्रेडी मरकरी। आप वहां के एक पोट्रेट पर बात करेंगे तो आपको मालूम होगा कि यहां स्ट्राबेरी को एकदम बेहतर बनाने का करिश्मा किया पीटर पटराव ने। मैं पीटर पटराव को ही अपनी जिंदगी का एक बेहतरीन अध्यापक मानती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्विंकल खन्ना
- फोटो : अमर उजाला
ट्विंकल खन्ना ने बताया कि पीटर पटराव केमेस्ट्री के अध्यापक थे और उन्होंने ही उनमें पढ़ने की एक ललक जगाई। वास्तव में उनके अध्यापक ने हमेशा पढ़ाई को एंज्वाय करने के साथ पढ़ने को कहा। उनकी टीचिंग ही ऐसी थी कि बोझिल नहीं लगती थी। ट्विंकल खन्ना ने बताया कि उन्होंने उनके ऊपर एक आर्टिकल भी लिखा है। जो उनके अनुभवों पर आधारित है। ट्विंकल को न सिर्फ पढ़ने का बल्कि लिखने का जबरदस्त शौक है और उन्होंने अब तक तीन किताबें लिखी हैं।
ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल खन्ना ने बताया कि उनकी ज्यादा रुचि साइंस फिक्शन के ऊपर है। यही कारण है कि उनकी अपनी लाइब्रेरी में असंख्य किताबें हैं। उन्होंने कहा कि पैडमैन जैसे आइडिया अक्सर नहीं आते हैं, यह तो कभी कभी की बात है। पैडमैन का आइडिया आया तो उनको लगा कि वास्तव में इसका प्रचार व्यापक रूप से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह एक नए प्रोजेक्ट पर वर्क कर रही हैं और जल्द ही उनका नया प्रोजेक्ट सामने होगा।
विज्ञापन
ट्विंकल खन्ना
इंटीरियर में आए कई बदलाव
ट्विंकल खन्ना ने कहा कि अब इंटीरियर में बदलाव आने लगे हैं। अब लोग चाहते हैं कि लाइटिंग पैनल एक जगह हों। उनके घर में रखे डेकोरेटिव आइटम एकदम यूनीक हों और सब कुछ आपके बस में होना चाहिए। युवाओं के लिए मौके अब काफी ज्यादा हैं। पहले प्लेटफार्म की कमी थी, लेकिन अब ऐसा नहीं रह गया है। अब टेक्नोलॉजी बेहतर होती जा रही है। सोशल मीडिया यू ट्यूब के माध्यम से युवा अपना हुनर सभी के सामने रख सकते हैं।
ट्विंकल खन्ना ने कहा कि अब इंटीरियर में बदलाव आने लगे हैं। अब लोग चाहते हैं कि लाइटिंग पैनल एक जगह हों। उनके घर में रखे डेकोरेटिव आइटम एकदम यूनीक हों और सब कुछ आपके बस में होना चाहिए। युवाओं के लिए मौके अब काफी ज्यादा हैं। पहले प्लेटफार्म की कमी थी, लेकिन अब ऐसा नहीं रह गया है। अब टेक्नोलॉजी बेहतर होती जा रही है। सोशल मीडिया यू ट्यूब के माध्यम से युवा अपना हुनर सभी के सामने रख सकते हैं।

कमेंट
कमेंट X