सब्सक्राइब करें

तांत्रिक के झांसे में मां ने मासूम को लोहे की गर्म सलाखों से दागा

ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला,संगरूर(पंजाब) Updated Sat, 28 Nov 2015 08:31 AM IST
विज्ञापन

तांत्रिक के झांसे में मां ने मासूम को लोहे की गर्म सलाखों से दागा

brutally torture to son by Stepmother in sangrur

कोख से संतान जन्म देने के लिए एक मां ने चार साल के मासूम बेटे को छोटी सी गलती पर दी खौफनाक सजा। मामला पंजाब के संगरूर के मालेरकोटला का है। बिना बताए बर्फी का टुकड़ा खाने की एक मां ने गोद लिए चार साल के मासूम बेटे को गर्म सलाखों से दागकर सजा दी। दरअसल गांव के लोगों ने पुलिस को बताया है कि एक महिला तांत्रिक ने इस मां को सुझाया था कि अगर वह गोद लिए इस बच्चे को खौफनाक सजा देगी तो उसकी कोख से बेटा जन्म लेगा।

Trending Videos

तांत्रिक के झांसे में मां ने मासूम को लोहे की गर्म सलाखों से दागा

brutally torture to son by Stepmother in sangrur

बुरी तरह जली हुई हालत में इस बच्चे को मालेरकोटला के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना निकटवर्ती गांव बोहडाई की है। वहां मुस्लिम परिवार से जुड़े लाली खां ने छह महीने पहले ही गांव बागड़ियां (अमरगढ़) में रहने वाले अपने रिश्तेदार सुलेमान खां से उसका साढे़ तीन साल का बेटा मदान खां गोद लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तांत्रिक के झांसे में मां ने मासूम को लोहे की गर्म सलाखों से दागा

brutally torture to son by Stepmother in sangrur

लाली खां की पत्नी की कोख से तीन बेटियां जन्म ले चुकीं थीं, जिसके कारण यह दंपति बेटे की लालसा लिए भटक रहा था। छह महीने पहले इसने अपने एक रिश्तेदार सुलेमान खान से फरियाद लगाई कि वह अपना साढे़ तीन साल का बेटा मदान खान उसे गोद दे दे। उनकी मासूमियत से प्रभावित होकर उन्होंने अपने बेटे को उन्हें सौंप दिया।

तांत्रिक के झांसे में मां ने मासूम को लोहे की गर्म सलाखों से दागा

brutally torture to son by Stepmother in sangrur

पुलिस को दिए बयान में गांववासी मोहम्मद खलील ने बताया कि गोद लेने के बाद लाली खां की सास जो तांत्रिक विद्या जानती है, ने लाली और उसकी बीवी को सुझाव दिया कि अगर वह अपने इस गोद लिए बेटे पर अमानवीय अत्याचार करेंगे तो खुदा उनसे खुश होगा और उन्हें खुद का बेटा प्रदान करेगा। लाली की पत्नी मामूली बातों पर चार साल के मदान खां पर अत्याचार करने लगी।

विज्ञापन

तांत्रिक के झांसे में मां ने मासूम को लोहे की गर्म सलाखों से दागा

brutally torture to son by Stepmother in sangrur

वीरवार को मदान खान ने बिना बताए बर्फी का टुकड़ा खाया तो उसकी इस सौतेली मां ने गर्म चिमटे से बुरी तरह दाग दिया। तड़फते हुआ यह बालक गली में आया तो लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया। मामले में पुलिस के जांच अधिकारी गोरखनाथ ने बताया कि फिलहाल बयान दर्ज करके जांच की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed