{"_id":"5763fb864f1c1ba83b11b6b0","slug":"contestant-try-to-commit-suicide-during-haryana-police-recruitment-in-kurukshetra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस में भर्ती होने के लिए भागा, फेल होने पर उठाया जानलेवा कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस में भर्ती होने के लिए भागा, फेल होने पर उठाया जानलेवा कदम
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 18 Jun 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस भर्ती के दौरान युवक ने सुसाइड की कोशिश की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा पुलिस की भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक अभ्यर्थी घायल हो गए। बाहर होने के डर से उसने खौफनाक कदम उठा लिया। देखिए, ये रिपोर्ट।
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया
- फोटो : amar ujala
भर्ती, कुरुक्षेत्र में चल रही है। युवक पर आरोप है कि उसने पॉलिक्लीनिक में बिजली के तार पकड़कर आत्महत्या का प्रयास किया। बाद में उसे सिविल अस्पताल लाया गया। पिपली सदर थाने में बकायादा अभ्यर्थी के खिलाफ रूक्का भी गया। लेकिन जब जांच अधिकारी एएसआई अस्पताल पहुंचे तब पता चला अभ्यर्थी अस्पताल से ही गायब हो गया है। ऐसे में मामला और ज्यादा संदिग्ध हो गया। हालांकि इस मामले में कोई भी अधिकारी अब खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया
- फोटो : amar ujala
पुलिस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने आया करनाल निवासी बलविंद्र नाम का युवक प्रक्रिया के दौरान घायल हो गया था। बताया जाता है कि घायल होने पर उसे सेक्टर 4 स्थित पॉलिक्लीनिक ले जाया गया, यहां उसने बिजली के तार पकड़कर आत्महत्या का प्रयास किया। यह बात पॉलीक्लीनिक में मौजूद डॉक्टर ने रेफर पर्ची पर अटेम्ट टू सुसाइड लिखकर उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में पिपली सदर थाने में युवक के खिलाफ रुक्का भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस की भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल से हुआ गायब: सदर थाना पुलिस ने रुक्का मिलने के बाद जांच का जिम्मा एएसआई रवींद्र को सौंपा। एएसआई ने बताया कि जब वे युवक के बयान लेने के लिए अस्पताल पहुंचे तब पता चला कि वह अस्पताल से भाग गया है। ऐसे में उसके बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। इधर विशेषज्ञों का कहना है कि युवक ने भर्ती प्रक्रिया से बाहर होने पर हताशा में यह कदम उठाया होगा।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस की भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र जिले में हरियाणा पुलिस की भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को प्रदेश के 13 हजार में से आठ हजार अभ्यर्थी टेस्ट देने पहुंचे। इसमें दौड़ प्रक्रिया के दौरान कई युवक गिरकर घायल हो गए। इनमें से एक की टांग टूट गई। कुछ युवकों ने इस दौरान अभद्रता भी की। बताया जा रहा है कि तीन युवकों की मानसिक स्थिति ठीक नहीं पाई गई। डॉक्टरों का कहना है कि पानी की कमी के कारण युवक गिरकर बेहोश हो गए।