सब्सक्राइब करें

गुंडागर्दी का खौफनाक वीडियो: बीच सड़क सात हत्यारों ने युवक को काट डाला, पत्नी-मासूम बच्चे रहम मांगते रहे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Aug 2022 02:14 PM IST
विज्ञापन
Miscreants murdered Young Man With Sharp Weapon in Hisar
युवक पर वार करते हत्यारे। पास में खड़े मासूम बच्चे (लाल घेरे में) - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के हिसार जिले से गुंडागर्दी का खौफनाक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को जिसने भी देखा वह स्तब्ध रह गया। वीडियो में सात गुंडे एक युवक को दौड़ा कर लाते हैं और फिर बीच सड़क पर गिराकर पिटाई शुरू कर देते हैं। हाथ-पैर समेत हर जगह पर बेरहमी से वार करते हैं। पिता को पीटता देख दो बच्चे भी वारदातस्थल पर पहुंच जाते हैं। पत्नी भी बचाने दौड़ती है। हत्यारों पर पत्थर भी फेंकती हैं। पति की जान की गुहार भी लगाती है मगर बेरहमों का दिल नहीं पसीजता है। मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी भाग जाते हैं। इससे पहले पत्नी हाथ जोड़कर जान बख्शने की गुहार लगाती है। जमीन पर पड़े पिता को मासूम बेटी उठाने जाती है मगर उसे क्या पता कि अब पापा इस दुनिया में नहीं हैं।

Trending Videos
Miscreants murdered Young Man With Sharp Weapon in Hisar
हत्यारों से रहम की गुहार लगाती पत्नी और मासूम बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

वारदात हिसार के हांसी की है। मंगलवार-बुधवार की रात इसे अंजाम दिया गया। मृतक का नाम विकास था और वह दो बच्चों का पिता था। युवक के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दो गुटों में पुरानी रंजिश के चलते ही यह हत्या की गई। मृतक विकास के पिता जयवीर पहलवान की भी कुछ साल पहले हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Miscreants murdered Young Man With Sharp Weapon in Hisar
पति के पास कड़ी पत्नी और पापा को उठाती बच्ची। - फोटो : अमर उजाला

मृतक की पत्नी नैना देवी ने बताया कि हमलावरों से पति को बचाने के लिए बच्चों ने भी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। विकास (26) अपने घर के कमरे में परिवार के साथ सो रहा था। रात में करीब दो बजे छह से सात हमलावर घर में घुसे। वह अपने साथ आठ फुट लंबी फोल्डिंग वाली सीढ़ी लेकर आए थे। 

Miscreants murdered Young Man With Sharp Weapon in Hisar
वारदात की सीसीटीवी तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

मकान की दीवारों पर कांच लगा है। सीढ़ी से घर की चारदीवारी के अंदर उतरे। हमलावरों ने घर के कमरों को देखा और विकास को ढूंढने लगे। कमरे के बंद दरवाजे को हमलावरों ने कुल्हाडी से तोड़ दिया। इस बीच विकास और उसका परिवार जाग गया। हमलावरों ने अंदर दाखिल होकर विकास पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Miscreants murdered Young Man With Sharp Weapon in Hisar
मौके पर पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विकास को बचाने पत्नी और बच्चों दौड़े। हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन हमलावरों की संख्या ज्यादा होने के कारण वे सब पर भारी पड़े। विकास अपनी जान बचाने के लिए घर से बाहर दौड़ा। जैसे ही वह बाहर आया तो पीछे से एक हमलावर ने उसे गिरा दिया। फिर बीच सड़क पर पार्क के पास काट दिया। विकास के शरीर और गर्दन पर तेजधार हथियार के कई निशान हैं। घटना के बाद लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed