फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Moose Wala murder: विक्की गौंडर, बंबीबा के बाद अब नए गैंग की एंट्री, कहा- दो दिन में बदला लेंगे

Wed, 01 Jun 2022 12:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 01 Jun 2022 12:47 PM IST
विज्ञापन
Neeraj Bawana gang condemns killing of Sidhu Moose wala
पिता ने पगड़ी उतारकर किया लोगों का धन्यवाद - फोटो : अमर उजाला

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली है। कनाडा में बैठे उसके साथी गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पर पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दी है। इसके बाद विक्की गौंडर और दविंदर बंबीहा गैंग ने इस हत्याकांड का बदला लेने की बात कही थी। मगर इस गैंगवार में एक नए ग्रुप की एंट्री हो गई है। विक्की गौंडर और दविंदर बंबीहा गैंग के बाद नीरज बवाना गैंग भी खुलकर मैदान में आ गया है। कथित तौर पर नीरज बवाना गैंग ने एक फेसबुक पोस्ट में सिद्धू मूसेवाला की हत्या की निंदा करते हुए खुली धमकी देते हुए कहा कि वो दो दिन के अंदर मूसेवाला की हत्या का बदला लेंगे। सिद्धू मूसेवाला उनका भाई था और अब वो दो दिन में उनकी हत्या का बदला लेंगे। नीरज बवाना का नाम हाल ही में पहलवान सुशील कुमार मामले में काफी चर्चा में रहा था। वह दिल्ली के बवाना गांव का रहने वाला है। उस पर हत्या, डकैती, लूट, जबरन उगाही, लोगों को धमकी देने और जान से मारने की धमकी जैसे कई मामले दर्ज हैं।

Neeraj Bawana gang condemns killing of Sidhu Moose wala
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : फाइल

मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग ने ली है। दोनों ने फेसबुक में पोस्ट कर हत्या की वजह भी बताई। लॉरेंस गैंग ने फेसबुक में लिखा कि 'राम राम भाई सबको...आज जो सिद्धू मूसेवाला का कत्ल हुआ है, उसकी जिम्मेदारी मैं और मेरा भाई गोल्डी बराड़ लेता है। आज लोग हमें जो भी कहें लेकिन इसने हमारे भाई विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या में मदद की थी। आज हमने अपने भाई का बदला ले लिया है।

Neeraj Bawana gang condemns killing of Sidhu Moose wala
Sidhu Moose Wala murder Case - फोटो : अमर उजाला

मैंने इसे जयपुर से कॉल करके कहा था कि तुमने गलत किया है। इसने मुझे कहा था कि मुझे किसी की परवाह नहीं करता, तुम जो कर सकते हो कर लो। मैं भी हथियार लोड करके रखता हूं। और आज हमने अपने भाई विक्की को इंसाफ दिला दिया है। यह तो अभी शुरुआत है...जो भी इस कत्ल में शामिल थे, वे तैयार रहें और जो मीडिया कह रहा है कि एके-47 से फायरिंग हुई है, वह बिल्कुल गलत है। फेक न्यूज न चलाएं। आज हमने सबके भ्रम दूर कर दिए हैं। जय... बलकारी... (पंजाबी से इसका हिंदी में अनुवाद किया गया है।)

विज्ञापन
विज्ञापन
Neeraj Bawana gang condemns killing of Sidhu Moose wala
गोल्डी बराड़ और सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल

बंबीहा गैंग ने भी कही थी बदला लेने की बात
उधर, गैंगस्टर दविंदर बंबीहा गैंग ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर लॉरेंस बिश्नोई गैंग को खुली चुनौती दी है। गैंग ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेंगे। वह निर्दोष था। उसका किसी गैंगस्टर ग्रुप से कोई लेना देना नहीं था।

विज्ञापन
Neeraj Bawana gang condemns killing of Sidhu Moose wala
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

मानसा में की गई हत्या
मशहूर पंजाबी गायक, रैपर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की रविवार शाम गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। हमलावर दो कारों में सवार होकर आए थे। हत्याकांड को उस समय अंजाम दिया गया, जब सिद्धू अपनी थार गाड़ी से दो साथियों के साथ मानसा के गांव जवाहरके के रास्ते गांव खारा-बरनाला जा रहे थे। पंजाबी रैपर की सुरक्षा में चार पुलिस गनमैन थे। इनमें से दो सुरक्षाकर्मियों को पंजाब सरकार ने वापस बुला लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed