फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhu Musewala: मूसेवाला से पहले इस गायक पर भी चल चुकी गोली...चार साल से गैंगस्टरों के निशाने पर पंजाबी कलाकार

Mon, 30 May 2022 01:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली/जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली/जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 30 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
There was firing on Parmish Verma before Sidhu Musewala in Punjab
गायक सिद्धू मूसेवाला और परमीश वर्मा। - फोटो : फाइल

1990 के दशक में जैसे बॉलीवुड अपनी ऊंचाई को छूने लगा था तो उसमें अंडरवर्ल्ड की एंट्री हो गई थी। ठीक उसी स्टाइल में करीब चार साल पहले पॉलीवुड में गैंगस्टरों ने एंट्री की। इनके निशाने पर कई नामी गायक और कलाकार आ गए। सबसे पहले इन्होंने गायक व कलाकार परमीश वर्मा को अपना निशाना बनाया। हालांकि किसी तरह वह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। इसके बाद गायकों को धमकियां मिलती रहीं। हालांकि पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने का दावा करती रही।

There was firing on Parmish Verma before Sidhu Musewala in Punjab
परमीश वर्मा - फोटो : फाइल

घायल अवस्था में 14 किलोमीटर गाड़ी चला बचाई जान
गायक परमीश वर्मा पर 13-14 अप्रैल 2018 में उस समय हमला हुआ था। जब वह चंडीगढ़ से शो करने के बाद सेक्टर-91 स्थित अपने घर जा रहे थे। इस दौरान सेक्टर-76 में गैंगस्टरों ने फायरिंग कर दी थी। इस दौरान उन्होंने तत्कालीन एसएसपी कुलदीप सिंह चहल को कॉल कर दी थी। साथ ही घायल अवस्था में करीब चौदह किलोमीटर तक कार दौड़ाते रहे थे। इतने में पुलिस उनकी मदद के लिए पहुंच गई थी। साथ ही उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि बाद में गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। उस समय चर्चा थी कि वह 20-20 लाख रुपये की फिरौती मांग रहे थे। हालांकि बाद में पता चला था कि गायक ने फिरौती दे भी दी थी।

There was firing on Parmish Verma before Sidhu Musewala in Punjab
गिप्पी गरेवाल - फोटो : सोशल मीडिया

गिप्पी गरेवाल को मिली थी जान से मारने की धमकी
जून 2018 में जब गिप्पी गरेवाल कैरी ऑन जट्टा की प्रमोशन में व्यस्त थे। इस दौरान उन्हें भी जान से मारने धमकी मिली थी। व्हाटसएप कॉल पर उन्हें धमकी की कॉल आई थी। इसके बाद उनकी शिकायत पर थाना फेज-आठ में इस संबंधी गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा पर केस दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
There was firing on Parmish Verma before Sidhu Musewala in Punjab
मनकीरत औलख - फोटो : फाइल

मनकीरत औलख को धमकी मिलने पर मिली थी सुरक्षा
कुछ माह पहले पंजाबी गायक मनकीरत औलख को फेसबुक पर जान से मारने धमकी मिली थी। इसके बाद आरोपियों ने अपनी पोस्ट को वहां से हटा लिया था। हालांकि गायक ने इसके लिए सीधे ही मोहाली पुलिस से संपर्क किया था। इसके बाद मोहाली पुलिस ने तुरंत उन्हें दो सुरक्षाकर्मी मुहैया करवाए थे। साथ ही कहा था कि सारी स्थिति पर पुलिस की टीम नजर रख रही है।

विज्ञापन
There was firing on Parmish Verma before Sidhu Musewala in Punjab
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

अकाली नेता की हत्या में सिद्धू के मैनेजर पर लगे थे गंभीर आरोप
अकाली नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ मिड्डूखेड़ा की अगस्त 2021 में हुई मौत के मामले में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर रहे शगुनप्रीत सिंह उर्फ शगना की भूमिका सामने आई थी। पता चला था कि विक्की के कातिलों को शरण देने से लेकर अन्य सारी भूमिका उसने निभाई थी। इसके बाद उसे मटौर थाने की पुलिस ने केस में नामजद कर लिया था। साथ ही उस संबंधी लुक आउट नोटिस भी जारी कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed