फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhu Moose Wala: इस वजह से की गई सिद्धू मूसेवाला की हत्या, सेम स्टाइल में बदला लेने का किया था एलान

Mon, 30 May 2022 08:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 30 May 2022 08:50 AM IST
विज्ञापन
Why Shot Dead Singer Sidhu Moose Wala Canada Based Gangster Takes Responsibility for Killing News in Hindi
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के तार अकाली नेता विक्रमजीत सिंह विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड से जुड़े हैं। कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नाई ग्रुप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी पुष्टि कर दी है। हालांकि विक्की की हत्या वाले दिन ही उन्होंने एलान किया था बदला भी उसी स्टाइल में लेंगे। विक्की के परिजनों ने इस मामले में पहले ही पुलिस को पत्र लिखकर कहा था कि दिल्ली पुलिस की पूछताछ में सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर रहे शगुनप्रीत की भूमिका सामने आई है। वह तब से गायब चल रहा है। अंदेशा जताया जा रहा था कि वह विदेश भाग गया है। ऐसे में सिद्धू मूसेवाला से पूछताछ की जानी चाहिए। हालांकि पुलिस ने सिद्धू से पूछताछ तो नहीं की थी लेकिन मैनेजर रहे शगुनप्रीत को केस में नामजद कर लिया था। साथ ही उसका एलओसी (लुक आउट सुर्कलर) जारी कर दिया था।

Why Shot Dead Singer Sidhu Moose Wala Canada Based Gangster Takes Responsibility for Killing News in Hindi
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

सात अगस्त 2021 को विक्रमजीत सिंह विक्की मिड्डूखेड़ा अपने प्रॉपर्टी डीलर दोस्त के पास मोहाली के सेक्टर-71 की बूथ मार्केट में गया था। जब वह दुकान से बाहर निकल रहा था तभी आई-20 में आए युवकों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी थी। वह करीब आधा किलोमीटर तक जान बचाने के लिए भागा लेकिन जब तक उसकी मौत नहीं हुई तब तक आरोपी उस पर फायरिंग करते रहे। उसके पास अपना लाइसेंसी हथियार था लेकिन उसे चलाने का मौका नहीं मिला। इसके बाद लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। साथ ही कहा था कि जिसने भी हमारे भाई की हत्या करवाई है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उसे भी इस स्टाइल में मौत के घाट उतारा जाएगा।

Why Shot Dead Singer Sidhu Moose Wala Canada Based Gangster Takes Responsibility for Killing News in Hindi
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

दविंदर बंबीहा ग्रुप ने ली थी हत्याकांड की जिम्मेदारी
विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड के कुछ समय बाद दविंदर बंबीहा ग्रुप ने हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि विक्की मिड्डूखेड़ा हमारे लोगों की जानकारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप को देता था। उसकी वजह से उनके कई साथियों की मौत हुई। लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ही पैसे वसूलने जैसी वारदातों को अंजाम देता था। बाद में उनके नाम से जोड़ दिया जाता था। कई लोगों को इसने मरवाया था। ऐसे में अब बदला ले लिया है। आर्मेनिया में बैठे गौरव पटियाल ने भी इसे समझाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Why Shot Dead Singer Sidhu Moose Wala Canada Based Gangster Takes Responsibility for Killing News in Hindi
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

26 गैंगस्टरों से पूछताछ के बाद सुलझा था हत्याकांड
मोहाली में यूथ अकाली नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की मिड्डूखेड़ा को पुलिस ने सितंबर 2021 में सुलझा लिया था। करीब 26 गैंगस्टरों से पूछताछ में सामने आया था कि करनाल जेल में बैठकर गैंगस्टर कौशल चौधरी ने ही अपने भगौड़े चल रहे साथियों से अंजाम दिलाया था। इस मामले में उसका साथी अमित डागर (हत्या के मामले में मनडोली जेल में बंद), सजन्न सिंह भोला जिला झज्जर हरियाणा व अनिल उर्फ लठ निवासी ककरोला द्वारका दिल्ली शामिल थे। वहीं, इन सबके पीछे आर्मेनिया में बैठा गौरव पटियाल था।

विज्ञापन
Why Shot Dead Singer Sidhu Moose Wala Canada Based Gangster Takes Responsibility for Killing News in Hindi
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

ऐसे सामने आई सिद्धू मूसेवाल के मैनेजर की भूमिका 
अप्रैल में दिल्ली पुलिस ने आठ नामी गैंगस्टर पकड़े थे। इस दौरान विक्की हत्याकांड में शामिल तीन गैंगस्टर भी पकड़े गए। उन्होंने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि हत्याकांड को अंजाम देने से पहले उन्हें खरड़ की एक नामी सोसायटी में ठहराया गया था। वहां पर ठहराने की जिम्मेदारी और वहां से विक्की मिड्डूखेड़ा के घर तक पहुंचाने का काम सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर रहे शगुनप्रीत ने किया था। जैसे ही यह बात सामने आई थी, उसके बाद से शगुनप्रीत अंडरग्राउंड हो गया था और दिल्ली पुलिस के हाथ नहीं लगा था। पता चला था कि वह सिद्धू मूसेवाला के साथ एक शो करने ऑस्ट्रेलिया भी गया था। इसके बाद विक्रम के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर इस दिशा में कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने सिद्धू से भी पूछताछ की गुहार लगाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed