{"_id":"62a62d87c0b09412af2439f4","slug":"woman-got-her-husband-murdered-in-amritsar-of-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"12 घंटे में खुला राज: दुबई से लौटा पति तो पत्नी ने करवा दी हत्या, 2 लाख 70 हजार में दी सुपारी, वजह आपको सन्न कर देगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
12 घंटे में खुला राज: दुबई से लौटा पति तो पत्नी ने करवा दी हत्या, 2 लाख 70 हजार में दी सुपारी, वजह आपको सन्न कर देगी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
हरिंदर सिंह और सतनाम कौर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुबई से लौटे पति की पत्नी ने ही अपने प्रेमी से सुपारी देकर हत्या करा दी। बचने के लिए उसने झूठी कहानी गढ़ी, जिसका पर्दाफाश पुलिस ने 12 घंटे में ही कर दिया। छेहरटा पुलिस ने आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी और सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को रविवार अलसुबह तीन बजे अंजाम दिया गया। मामला पंजाब के अमृतसर का है। पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह ने रविवार देर शाम पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गांव काले निवासी हरिंदर सिंह 10-12 साल बाद कुछ दिन पहले ही दुबई से लौटा था। यहां उन्हें पता चला कि पत्नी सतनाम कौर के संबंध गांव के ही अर्शदीप सिंह से हैं। इसके चलते वह उस पर नजर रखने लगे।
2 of 5
जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, सतनाम कौर ने अर्शदीप सिंह के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। इसके लिए गांव के ही वरिंदर सिंह को दो लाख 70 हजार रुपये की सुपारी दी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि रविवार सुबह करीब 3.30 बजे हरिंदर अपनी पत्नी सतनाम कौर और दो बच्चों के साथ मोटरसाइकिल पर श्री दरबार साहिब माथा टेकने जा रहे थे।
3 of 5
करती पुलिस टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरकृष्ण नगर के निकट दशमेश गन हाउस के पास मोटरसाइकिल पर सवार अर्शदीप और वरिंदर सिंह ने गोलियां मारकर हरिंदर की हत्या कर दी। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद हरिंदर का मोबाइल फोन और पर्स लेकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद मृतक की पत्नी सतनाम कौर ने पुलिस को लूट की झूठी कहानी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विलाप करते परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को उसकी कहानी में कई झोल नजर आए लेकिन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। इसके बाद पुलिस पड़ताल में जुट गई। पुलिस के शक की सुई सतनाम कौर के इर्दगिर्द आकर ठहर गई। पुलिस ने हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एडीसीपी-2 प्रभजोत सिंह ने बताया कि सतनाम कौर, अर्शदीप सिंह तथा वरिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल भी बरामद कर ली गई। पिस्तौल अर्शदीप सिंह के मुंबई में रहने वाले चाचा लाल सिंह की है, जिसे उसने चोरी कर लिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।