फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अच्छी खबर: चंडीगढ़ से आज से 16 जिलों को चलेंगी बसें, क्लिक कर पढ़ें- पूरी डिटेल्स

Wed, 16 Sep 2020 02:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Sep 2020 02:25 AM IST
विज्ञापन
CTU will run buses for 16 districts of Punjab and Haryana From September 16
सीटीयू बस - फोटो : अमर उजाला

लंबे इंतजार के बाद चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) बुधवार से लांग रूट पर बसें शुरू करने जा रहा है। सीटीयू शुरुआत में पंजाब और हरियाणा के 16 जिलों के लिए बसें चलाएगा। इसके बाद हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों के लिए बसें चलाई जाएंगी। इन बसों में फिलहाल 50 फीसदी सवारियां ही बिठाई जा सकेंगी। टिकटें ऑनलाइन या फिर बस के अंदर ही खरीदी जा सकेंगी।   

CTU will run buses for 16 districts of Punjab and Haryana From September 16
- फोटो : अमर उजाला (सभी फोटो: करुण शर्मा)

बुधवार से पंजाब-हरियाणा व अन्य राज्यों की बसें भी आईएसबीटी-43 और 17 पर रुक सकेंगी। पहले यूटी प्रशासन ने अन्य किसी राज्य की बस के शहर में आने पर प्रतिबंध लगा रखा था। पंजाब और हरियाणा के लिए बसें शुरू करने के फैसले पर लोग खुश हैं तो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए बसें नहीं शुरू करने पर इन राज्यों के लोग सीटीयू से खफा हैं और उन्होंने जल्द बस सेवा शुरू करने की मांग की है। 

CTU will run buses for 16 districts of Punjab and Haryana From September 16
- फोटो : अमर उजाला

प्रशासन ने बसों को चलाने के लिए स्टाफ व लोगों के लिए कुछ नियम भी तय किये हैं। इसके अनुसार बीच रास्ते में से सवारियों को चढ़ने व उतरने की इजाजत नहीं होगी। सिर्फ आईएसबीटी सेक्टर-17 व 43 से ही सवारियों को बिठाया जाएगा। बसों में सामाजिक दूरी के साथ 50 प्रतिशत यात्रियों को ही बैठाने की सुविधा होगी। बसें पॉइंट-टू-पॉइंट बेसिस पर चलाई जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
CTU will run buses for 16 districts of Punjab and Haryana From September 16
- फोटो : अमर उजाला

बस की टिकट सीटीयू की वेबसाइट, मोबाइल एप या बस के अंदर ही दी जाएगी। काउंटर पर टिकट की सुविधा नहीं मिलेंगी। यात्रियों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। बसों के अंदर यात्रियों को बिना मास्क के चढ़ने की इजाजत नहीं होगी और ये सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी स्टाफ की होगी। इसके अलावा किसी भी यात्रा के शुरू होने व समाप्त होने पर बसों को सैनिटाइज किया जाएगा।

विज्ञापन
CTU will run buses for 16 districts of Punjab and Haryana From September 16
- फोटो : अमर उजाला

इन रूट पर चलेंगी बसें
चंडीगढ़-होशियारपुर, चंडीगढ़-पठानकोट, चंडीगढ़-अमृतसर, चंडीगढ़-पटियाला, चंडीगढ़-ऊना के मेहतपुर तक, चंडीगढ़-लुधियाना, चंडीगढ़-दीनानगर, चंडीगढ़-बठिंडा, चंडीगढ़-पानीपत, चंडीगढ़-रोहतक, चंडीगढ़-यमुनानगर, चंडीगढ़-जींद, चंडीगढ़-हिसार, चंडीगढ़-सिरसा, चंडीगढ़-हांसी, चंडीगढ़-दिल्ली के कुंडली बॉर्डर तक और वहां से वापस आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed