भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत पर हर रोज कुछ नया सामने आ रहा है। सोनाली की जिंदगी के कई राज उनकी डायरियों में दर्ज हैं। अब इन्हीं डायरियों से टिकटॉक स्टार की हत्या का राज भी सामने आएगा। गोवा पुलिस ने फोगाट के संत नगर स्थित आवास से तीन डायरियां बरामद की हैं। इंस्पेक्टर डेरेन डिकोस्टा की टीम ने पहली मंजिल पर बने कमरों को खंगाला। जहां से उन्हें ये डायरी और कुछ दस्तावेज मिले। इन सभी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान अलमारी के लॉकर को खोलने का प्रयास भी किया। इस दौरान पड़ोसी नरेश को गवाह बनाया गया।
{"_id":"6312f35d9c6af47a3f78bd7a","slug":"diary-and-locker-will-reveal-secrets-of-sonali-phogat-sonali-phogat-death-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonali Phogat: बंद डायरी और लॉकर सोनाली की जिंदगी के राज खोलने को बेताब, शराब, ड्रग्स, दौलत के बाद अब...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonali Phogat: बंद डायरी और लॉकर सोनाली की जिंदगी के राज खोलने को बेताब, शराब, ड्रग्स, दौलत के बाद अब...
Sat, 03 Sep 2022 12:00 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:00 PM IST
विज्ञापन
सोनाली फोगाट
- फोटो : @sonali
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनाली फौगाट
- फोटो : फाइल
पुलिस ने यहां दोपहर 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक सर्च अभियान चलाया। इस दौरान अलमारी के लॉकर को खोलने के लिए परिवार के लोगों से पासवर्ड पूछा लेकिन किसी को कुछ नहीं पता था। इसके बाद टीम सदस्यों ने गोवा में अधिकारियों से बात की और आरोपी सुधीर सांगवान से वीडियो कॉल पर बात कराई।
सोनाली फोगाट
- फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर डेरेन डिकोस्टा ने अलमारी का लॉकर दिखाकर पासवर्ड पूछा तो सुधीर सांगवान ने दो बार पासवर्ड बताया लेकिन लॉकर नहीं खुला। इसके बाद गोवा पुलिस ने लॉकर को सील कर दिया। इससे पहले गोवा पुलिस प्रॉपर्टी के दस्तावेज अटैच कर चुकी है। परिवार के सभी लोगों से एक-एक कर सुधीर सांगवान के बारे में जानकारी जुटाई है। गोवा पुलिस सोनाली हत्याकांड को प्रॉपर्टी एंगल से जोड़कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनाली फोगाट
- फोटो : @sonaliphogatbjp
सोनाली के भाई वतन ढाका ने बताया कि सुधीर सांगवान नीचे बने कमरे में सोता था। उसके कमरे पर लॉक है। इस कमरे की तलाशी गोवा पुलिस ने नहीं ली। इस कमरे की चाबी के बारे में परिजनों को जानकारी नहीं है। सोनाली के जीजा अमन पूनिया ने कहा कि गोवा पुलिस समय बर्बाद कर रही है। सच्चाई सुधीर सांगवान से ही पता चलेगी।
विज्ञापन
सोनाली फोगाट
- फोटो : @sonaliphogatbjp
गोवा पुलिस के इंस्पेक्टर डेरेन डिकोस्टा ने कहा कि हमारी टीम अधिकारियों से मिले आदेश के अनुसार जांच कर रही है। हमने कुछ दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। अभी जांच की प्रक्रिया चल रही है। जरूरत पड़ी तो दोबारा से बैंक व तहसील कार्यालय जाएंगे।