फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मर्दानी' मेयर का 'बाहुबली' स्टाइल, अच्छे-अच्छे खौफ खा जाएं

Wed, 22 Jul 2015 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 22 Jul 2015 11:32 AM IST
विज्ञापन

'मर्दानी' मेयर का 'बाहुबली' स्टाइल, अच्छे-अच्छे खौफ खा जाएं

dominating style of chandigarh mayor's, catch bookie

चंडीगढ़ की मेयर पूनम शर्मा सब्जी खरीदने निकली थी। रास्ते में कुछ लोग सट्टा खेलते नजर आ गए। मेयर में 'मर्दानी' रूख अपना लिया और सट्टोरियों की जमकर धुनाई की। पुलिस मौके पर पहुंची तो मेयर सट्टेबाज रॉकी की धुनाई कर रही थीं। वहीं, रॉकी के साथी भागने में कामयाब रहे। मेयर का दबंग स्टाइल देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

'मर्दानी' मेयर का 'बाहुबली' स्टाइल, अच्छे-अच्छे खौफ खा जाएं

dominating style of chandigarh mayor's, catch bookie

सूचना मिलने पर सेक्टर-26 की एसएचओ पूनम शर्मा वहां पहुंचीं। उन्होंने रॉकी को गिरफ्तार किया और उसके  खिलाफ मामला दर्ज किया। उन्होंने कहा कि फरार साथियों की तलाश की जा रही है। एएसपी ईस्ट गुरइकबाल सिद्धू का कहना है कि गिरोह की गहनता तक पुलिस जांच करेगी। वहीं मामला सलाहकार विजय देव और डीसी डॉ. एसबी दीपक कुमार तक पहुंच गया है। बता दें कि ग्रेन मार्केट से चंद दूरी पर ही पुलिस लाइन भी है।

'मर्दानी' मेयर का 'बाहुबली' स्टाइल, अच्छे-अच्छे खौफ खा जाएं

dominating style of chandigarh mayor's, catch bookie

मेयर ने कहा कि जब वह यहां पर सब्जी खरीद रहीं थीं तभी महिला विक्रेताओं ने उन्हें पहचान लिया और कहा कि वह नशे और सट्टेबाजी की बात करती रहती हैं, लेकिन यहां पर ग्रेन मार्केट के दो बूथों पर सरेआम मटके की पर्चियां बुक की जा रही हैं। इस सट्टे के अनुसार 10 रुपये में एक नंबर बुक होता है अगर उसका नंबर ड्रा में आ जाता है तो उसे इसके बदले में एक हजार रुपये मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मर्दानी' मेयर का 'बाहुबली' स्टाइल, अच्छे-अच्छे खौफ खा जाएं

dominating style of chandigarh mayor's, catch bookie

मेयर ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने सेक्टर-26 थाने में सट्टेबाजी की सूचना दी। उस समय 15 लोग दोनों बूथों में सट्टा बुक करवाने के लिए पर्ची खरीद रहे थे लेकिन उन्हें लगा कि सट्टेबाजों को पुलिस के आने की सूचना मिल गई है। इस कारण उन्होंने खुद ही इन सट्टेबाजों को दबोचने का प्रयास किया। पर्ची बुक करवाने वाले और अन्य सट्टेबाज भागने लगे तो उन्होंने एक को दबोच लिया।

विज्ञापन

'मर्दानी' मेयर का 'बाहुबली' स्टाइल, अच्छे-अच्छे खौफ खा जाएं

dominating style of chandigarh mayor's, catch bookie

मेयर ने बताया कि उन्होंने सलाहकार विजय देव को भी इसकी सूचना दे दी है। ग्रेन मार्केट में जिन बूथों में सट्टे की बुकिंग हो रही थी। वह संपदा विभाग के अंतर्गत हैं। डीसी ने मेयर को आश्वासन दिया है कि वीरवार सुबह इन दोनों बूथों को सील कर दिया जाएगा क्योंकि यहां पर अवैध तरीके का कारोबार नहीं हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed