फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गीता महोत्सव में 68 साल की 'ड्रीम गर्ल' का ऐसा डांस, दर्शक बोले- भई वाह!

Mon, 12 Dec 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Mon, 12 Dec 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
dream girl hema malini performance at international geeta jayanti kurukshetra
गीता जयंती महोत्सव में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की प्रस्तुति
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी की ऐसी परफॉर्मेंस देखने को मिली कि सभी वाहवाही कर उठे। आप भी देखिए तस्वीरों में एक झलक।
dream girl hema malini performance at international geeta jayanti kurukshetra
गीता जयंती महोत्सव में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की प्रस्तुति
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने द्रोपदी नृत्य में महाभारत के जीवंत दर्शन कराने के साथ पर्यटकों को गीता के उपदेशों को अपने जीवन में धारण देने का संदेश दिया। इस द्रोपदी नृत्य ने धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र के पूरे वातावरण को भगवान श्री कृष्ण के रंग में रंगने का काम किया।
dream girl hema malini performance at international geeta jayanti kurukshetra
गीता जयंती महोत्सव में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की प्रस्तुति
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 2016 में  पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्मसरोवर पर प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सांस्कृतिक संध्या में द्रोपदी नृत्य की प्रस्तुती दी। इस सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ शनिवार रात मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
dream girl hema malini performance at international geeta jayanti kurukshetra
गीता जयंती महोत्सव में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की प्रस्तुति
इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, सांसद रत्न लाल कटारिया, राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, विधायक सुभाष सुधा, विधायक डॉ. पवन सैनी, उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
dream girl hema malini performance at international geeta jayanti kurukshetra
गीता जयंती महोत्सव में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की प्रस्तुति
इस दौरान मुख्यमंत्री ने फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। महोत्सव में हेमा मालिनी के द्रोपदी नृत्य को देखने के लिए हजारों पर्यटक पुरुषोत्तमपुरा बाग में पहुंचे। इस सांस्कृतिक संध्या का कुरुक्षेत्रवासी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed