सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

तस्वीरें: पीएम मोदी ने इसरो पर कही दिल छूने वाली बात, पढ़ें रोहतक रैली की 10 बड़ी बातें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 08 Sep 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
Election, PM Narendra Modi Rally At Rohtak, Haryana Assembly Elections 2019
Modi Rally Rohtak - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा के बाद विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने पीएम मोदी की रैली के साथ हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा दिया। खास बात ये है कि दोनों ही रैली रोहतक में आयोजित हुई हैं। लोकसभा चुनाव में पार्टी दस सीटें जीतने में कामयाब रही है। अब भाजपा का अगला निशाना 75 प्लस सीटों का है। पीएम मोदी ने रोहतक रैली में कई संदेश जनता को दिए। वहीं मनोहर सरकार पर दोबारा भरोसा जताने की बात कही। आइए जानते हैं पीएम मोदी की रैली की 10 बड़ी बाते हैं...

Trending Videos
Election, PM Narendra Modi Rally At Rohtak, Haryana Assembly Elections 2019
Modi Rally Rohtak - फोटो : अमर उजाला

1- प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में हरियाणा के लोगों का कई बार नमन और आभार जताया। उन्होंने कई बार ये बताने की कोशिश की कि हरियाणा ने हमेशा उन पर भरोसा जताया है। पीएम ने अपना संबोधन भी हरियाणवी बोली से शुरू किया। पूरे संबोधन में पीएम ने हरियाणा के किसान, महिलाओं और बेटियों की बातें कीं। पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव में हरियाणा की 10 की 10 सीटों को भाजपा की झोली में डालने के लिए प्रदेश की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा का जितना भी धन्यवाद करूं वो उतना ही कम है। कुछ महीनों में मुझे तीसरी बार रोहतक आने का मौका मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Election, PM Narendra Modi Rally At Rohtak, Haryana Assembly Elections 2019
Modi Rally Rohtak - फोटो : अमर उजाला

2- पीएम मोदी ने मंच से हरियाणा की मनोहर लाल सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने पिछले पांच साल में भ्रष्टाचार और परिवारवाद को खत्म किया। पीएम ने सीएम मनोहर लाल की तुलना अपने कार्यकाल से की। पीएम ने कहा कि जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे तो लोग तरह-तरह की बातें करते थे। वहीं बातें मनोहर लाल के बारे में कहने लगे। लेकिन मनोहर सरकार ने जैसा काम किया है, ये जनसैलाब उसी का जीता जागता उदाहरण है। पीएम ने 'नमोहर' और 'मनोहर' का भी जिक्र किया।

Election, PM Narendra Modi Rally At Rohtak, Haryana Assembly Elections 2019
- फोटो : अमर उजाला

3- रोहतक रैली में पीएम मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल के 100 दिनों का ब्योरा और भविष्य की मंशा जाहिर की। उनके संबोधन से साफ था कि आने वाले दिनों में सरकार देशहित में कड़े फैसले उठाने में तनिक भी संकोच नहीं करेगी। पीएम ने खुद कहा-भाजपा और एनडीए सरकार के सौ दिन पूरे हो रहे हैं। ये सौ दिन विकास के रहे हैं। विश्वास के रहे हैं। देश में बड़े-बड़े परिवर्तन के रहे हैं। ये सौ दिन जन संकल्प के रहे हैं। जनहित के उद्धार के रहे हैं। पिछले सौ दिन में जो भी बड़े फैसले लिए गए हैं, उनकी प्रेरणा 130 करोड़ भारतवासी हैं। सौ दिनों में संसद के सत्र में जितने बिल पास हुए उतना आज तक पिछले साठ साल में नहीं हुए।

विज्ञापन
Election, PM Narendra Modi Rally At Rohtak, Haryana Assembly Elections 2019
Modi Rally Rohtak - फोटो : अमर उजाला

4- प्रधानमंत्री मोदी की रोहतक रैली के केंद्र में गांव, करीब, किसान और महिलाएं थीं। उन्होंने 'उज्जवला योजना' का भी जिक्र किया। कहा कि केवल हरियाणा में 7 लाख परिवारों को इसका लाभ मिला है। किसान परिवारों के लिए 3 हजार रुपये मासिक पेंशन योजना भी शुरू हो चुकी है। हरियाणा में 33 हजार से अधिक किसान इस योजना में शामिल हैं। 2022 तक किसानों की आय हर हाल में दोगुनी की जाएगी। रोहतक मेगा फूड पार्क के रूप में हरियाणा के किसानों को बड़ी सौगात भी दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed