फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

झाइयों को छूमंतर कर देंगे ये नुस्खे, अपनाएं और फायदा देखें, दमकेगी त्चचा और निखरेगा चेहरा

Fri, 07 Feb 2020 01:31 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 07 Feb 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
Home Remedies, Natural Ways to Clean Your Skin and to Remove Pigmentation
फाइल फोटो
चेहरे की खूबसूरती को लेकर हर कोई बेहद संजीदा रहता है, लेकिन झाइयों को लेकर लड़कियां परेशान रहती हैं। इसके लिए एक्सपर्ट खास टिप्स दे रहे हैं, बड़े काम आएंगे जानिए।
Home Remedies, Natural Ways to Clean Your Skin and to Remove Pigmentation
फाइल फोटो
मोबाइल और टीवी से बढ़ता लगाव चेहरे के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। मोबाइल और टीवी की स्क्रीन लाइट से ही लड़कियों में चेहरे पर झाई की समस्या बढ़ रही है। स्क्रीन की लाइट चेहरे पर पाए जाने वाले मेलेनोसाइट सेल्स को तेजी से नुकसान पहुंचाती है, जिसका परिणाम झाइयों के रूप में सामने आता है। कल तक जो समस्या गर्भावस्था के दौरान या मां बनने के बाद महिलाओं में उत्पन्न होती थी वो आज किशोरावस्था में ही होने लगी है।
Home Remedies, Natural Ways to Clean Your Skin and to Remove Pigmentation
फाइल फोटो
इन्हीं झाइयों से बचाव के लिए त्वचा रोग विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं। नेशनल स्किन हॉस्पिटल के त्वचा विशेषज्ञ डॉ. विकास शर्मा का कहना है कि महिला या लड़की के चेहरे पर झाइयां होने लगें तो समझो वह नींद और खाना-पीना सब भूलकर उसे दूर करने के उपाय ढूंढने लगी है। ऐसी स्थिति में होने वाला तनाव उन झाइयों को और बढ़ाने का काम करता है। इसलिए तनाव लेने की बजाय डॉक्टर की सलाह लेना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Home Remedies, Natural Ways to Clean Your Skin and to Remove Pigmentation
फाइल फोटो
डॉ. विकास ने बताया कि पीरियड या गर्भावस्था के दौरान शरीर में तेजी से हार्मोनल चेंज होने के कारण झाइयां होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा आयरन, कैल्शियम, बी12 की कमी भी इसका कारण हो सकती हैं। कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट से भी झाइयां हो जाती हैं। डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी फेयरनेस या स्टेरॉयड युक्त क्रीम न लगाएं। अगर इसका समय रहते इलाज कराया जाए तो इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।
विज्ञापन
Home Remedies, Natural Ways to Clean Your Skin and to Remove Pigmentation
फाइल फोटो
इन बातों का रखें ध्यान
समय-समय पर हीमोग्लोबीन की जांच कराती रहें। खान-पान में प्रचुर मात्रा में आयरन डाइट लें। नारियल पानी पीना फायदेमंद होगा। सात से आठ घंटे की नींद जरूर लें। चेहरे पर दाग या मुंहासों को लेकर तनाव न लें। मोबाइल या टीवी के स्क्रीन की लाइट कम करके रखें। घर के अंदर भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। विटामिन-सी वाले प्रोडक्ट ज्यादा लें। घरेलू नुस्खे का प्रयोग कतई न करें। बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी फेस क्रीम न लगाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed